Flash Story
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा

ये काली काली आंखें सीजन 2 ने प्यार की ताकत का पढ़ाया पाठ- श्वेता त्रिपाठी

ये काली काली आंखें सीजन 2 ने प्यार की ताकत का पढ़ाया पाठ- श्वेता त्रिपाठी

अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ये काली काली आंखें सीजन 2 की तैयारी में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म की कहानी ने उन्हें सिखाया है कि प्यार में आपको बदलने की ताकत होती है। इस फिल्म में श्वेता त्रिपाठी, शिखा के रूप में अपनी भूमिका को फिर से निभाने के लिए तैयार है। वह अपने किरदार की यात्रा और भूमिकाओं को लेकर अपनी सोच पर खुलकर बात करती दिखीं।

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, यह शो वास्तव में सवाल पूछता है, आप प्यार के लिए कितनी दूर तक जा सकते हैं यही वह यात्रा है जिस पर शिखा इस सीजन में खुद को पाती है, और मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है जो दर्शकों को शो की गहराई के साथ जोड़ेगा। इस सीजन में दर्शकों को मेरे किरदार का एक और कमजोर पक्ष दिखाई देगा।

श्वेता ने कहा, शिखा की दुनिया तब बिखर जाती है जब उसका सच्चा प्यार विक्रांत पूर्वा से शादी कर लेता है, जिससे वह खोई हुई और निराश महसूस करती है। स्वभाव से डरपोक उनका किरदार दूसरों को नुकसान पहुंचाने से बचता है। इस सीजन में शिखा का एक नया पक्ष सामने आता है क्योंकि वह विक्रांत के साथ अपने प्यार के लिए लडऩे का फैसला करती है।

इस सीजन में श्वेता का किरदार रोमांस से आगे बढक़र दर्शकों को प्रेम, त्याग और व्यक्तिगत सीमाओं के बारे में प्रेरित करता नजर आएगा।
मिर्जापुर स्टार ने बताया कि उन्होंने अपनी पिछली भूमिकाओं में क्रोध और बदले की भावना को दिखाया है, लेकिन इस कहानी ने उन्हें यह दिखाने का मौका दिया गया कि कैसे प्यार आपको बदल सकता है और कभी-कभी आप उसमें पूरी तरह खो भी जाते हैं। सिद्धार्थ सेनगुप्ता द्वारा लिखित और निर्देशित ये काली काली आंखें सीजन 2 में ताहिर राज भसीन, आंचल सिंह और गुरमीत चौधरी भी हैं। यह शो 22 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top