Flash Story
आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना का डीएम ने किया निरीक्षण, मुआवजा प्रक्रिया में तेजी के निर्देश
आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना का डीएम ने किया निरीक्षण, मुआवजा प्रक्रिया में तेजी के निर्देश
रामगढ़ में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर, 358 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ; 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
रामगढ़ में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर, 358 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ; 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
गढ़ी कैंट में मलबा गिरने से दो श्रमिक दबे, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराया रेस्क्यू
गढ़ी कैंट में मलबा गिरने से दो श्रमिक दबे, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराया रेस्क्यू
ऋषिकेश: गंगा में नहाने के दौरान 12 वर्षीय किशोर बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
ऋषिकेश: गंगा में नहाने के दौरान 12 वर्षीय किशोर बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
ऑपरेशन प्रहार: चोरी की फिराक में घूम रहा हिस्ट्रीशीटर अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार: चोरी की फिराक में घूम रहा हिस्ट्रीशीटर अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, डालनवाला पुलिस ने की कार्रवाई
सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, डालनवाला पुलिस ने की कार्रवाई
गंगा संरक्षण पर मुख्य सचिव सख्त, सभी एसटीपी की होगी 24×7 रियल टाइम मॉनिटरिंग
गंगा संरक्षण पर मुख्य सचिव सख्त, सभी एसटीपी की होगी 24×7 रियल टाइम मॉनिटरिंग
अवैध प्लॉटिंग और निर्माणों पर MDDA का बड़ा एक्शन, 100 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई बहुमंजिला निर्माण सील
अवैध प्लॉटिंग और निर्माणों पर MDDA का बड़ा एक्शन, 100 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई बहुमंजिला निर्माण सील
मानसून में आपदा को लेकर रेडक्रॉस अलर्ट, सभी जिला इकाइयों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश
मानसून में आपदा को लेकर रेडक्रॉस अलर्ट, सभी जिला इकाइयों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश

फिल्म शैतान का ट्रेलर रिलीज, आर माधवन की शैतानी चाल से परिवार को बचाते दिखे अजय देवगन

फिल्म शैतान का ट्रेलर रिलीज, आर माधवन की शैतानी चाल से परिवार को बचाते दिखे अजय देवगन

अभिनेता अजय देवगन पिछले कुछ समय से अपनी फिल्म शैतान को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें उनके साथ पहली बार आर माधवन नजर आएंगे। फिल्म में दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे।बीते दिन इस फिल्म का नया पोस्टर सामने आया था, जिसके जरिए बताया गया था कि जल्द ही अच्छाई और बुराई के बीच जंग होगी और अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है।

अजय दृश्यम 2 के बाद फिर सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म शैतान में अपने परिवार को हर मुश्किल से बचाते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, इस बार उनका सामना शैतानी शक्तियों और काले जादू से है। शैतान बने माधवन का खूंखार अंदाज देखने लायक है। अजय से उनका यह टकराव यकीनन फिल्म की रिलीज को लेकर दर्शकों की बेकरारी बढ़ाने वाला है।वह फिल्म में अजय की नाक में दम करते दिख रहे हैं। उधर ज्योतिका का अभिनय भी जोरदार है।

इस फिल्म को जियो स्टूडियो, पैनोरमा स्टूडियो और देवगन फिल्म्स ने मिलकर बनाया है। यह फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा से एक हफ्ते पहले 8 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।फिल्म के निर्देशन की कमान विकास बहल ने संभाली है। बताया जा रहा है कि इसके जरिए दर्शकों को रोमांच का जबरदस्त डोज मिलेगा और ट्रेलर देख भी यही लगता है।अब देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर अजय और माधवन की यह जंग क्या कमाल दिखाती है।

अजय निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में भी नजर आएंगे।इसके अलावा अजय के पास फिल्म मैदान है, जिसमें वह फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाएंगे।अजय इस साल औरों में कहां दम था नाम की एक फिल्म भी लेकर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इसमें एक बार फिर तब्बू उनकी जोड़ीदार होंगी।अजय की फिल्म रेड 2 भी कतार में है, जिसमें उनकी जोड़ी वाणी कपूर के साथ बनी है।

माधवन की फिल्म अमेरिकी पंडित कतार में है। इसमें उनकी जोड़ी साउथ की मशहूर अभिनेत्री मंजू वारियर के साथ बनी है।उधर फिल्म टेस्ट में वह अभिनेता सिद्धार्थ और नयनतारा के साथ दिखेंगे।सी शंकरन नायर की बायोपिक भी माधवन के खाते से जुड़ी है। इसके जरिए पहली बार उन्हें अक्षय कुमार का साथ मिला है।माधवन महान वैज्ञानिक जीडी नायडू की बायोपिक का हिस्सा भी हैं। इसके अलावा जाने-माने निर्देशक मित्रण जवाहर की फिल्म भी उनके पास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top