Flash Story
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

मकर सक्रांति के पावन पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस ने पूरी की तैयारियां, 8 जोन में बांटा गया मेला क्षेत्र

मकर सक्रांति के पावन पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस ने पूरी की तैयारियां, 8 जोन  में बांटा गया मेला क्षेत्र

पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी 

भारी पुलिस बल किया गया तैनात 

देहरादून। धर्मनगरी हरिद्वार में मकर सक्रांति के पावन पर्व पर होने वाले स्नान को लेकर हरिद्वार पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर की है। पुलिस ने पूरे मेला क्षेत्र को 8 जॉन और 48 सेक्टर में बांटा गया है। साथ ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी सिटी को स्नान को संपन्न कराने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। सोमवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने पुलिस बल को ब्रीफ किया। इसके बाद एडीजी लॉ एंड आर्डर वी मुरुगेशन ने अधिकारियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये डी ब्रीफिंग की। एसएसपी ने कहा कि लोहड़ी, मकर संक्रांति स्नान पर अचानक से भीड़ बढ़ती है।

इसलिए पहले से ही सभी छोटी-बड़ी तैयारी करके रखें। स्नान के दौरान प्रत्येक कर्मी को सही समय पर अपने ड्यूटी पॉइंट पर आकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना है। स्नान के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं के डूबने की संभावनाएं बनी रहती है, घाटों पर नियुक्त जल पुलिस की टीमें लगातार मौजूद व सतर्क रहें। यातायात प्लान का पूर्ण रूप से पालन कराया जाए। एसएसपी ने कहा कि हर जोनल अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में वैकल्पिक मार्गों का भीड़ बढ़ने की दशा में उपयोग कर जनसंख्या के दबाव को नियंत्रित करें।

प्रत्येक पॉइंट पर नियुक्त पुलिसकर्मी का अपना विशेष महत्व है। थोड़ी सी भी लापरवाही से कोई भी समस्या उत्पन्न हो सकती है, इसलिए सभी लोग अपनी जिम्मेदारियों का दृढ़ता व संयम के साथ निर्वहन करेंगे। मेला ड्यूटी में तैनात कोई भी कर्मी अनावश्यक मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे। इस दौरान एसपी सिटी पंकज गैरोला, एसपी देहात शेखर सुयाल, सीओ सिटी जूही मनराल, सीओ सदर नताशा सिंह आदि मौजूद रहे।

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि नौ पुलिस उपाधीक्षक, 11 निरीक्षक, 87 उपनिरीक्षक/अपर उपनिरीक्षक/महिला उपनिरीक्षक, 152 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल/महिला कांस्टेबल, 344 हेड कांस्टेबल प्रशिक्षु, पांच कंपनी, एक प्लाटून, एक सेक्शन पीएसी/आईआरबी, तीन टीम बम निरोधक दस्ता, एक टीम एटीएस, 16 कर्मी जल पुलिस/गोताखोर, 16 कर्मी अभिसूचना इकाई, सात यातायात उप निरीक्षक, 37 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल बांटा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top