Flash Story
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

एसजीआरआरयू में खेलोत्सव-2024 का भव्य आगाज

एसजीआरआरयू में खेलोत्सव-2024 का भव्य आगाज

-एसजीआरआर विश्वविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताओं की धूम

– विश्वविद्यालय की एन.सी.सी., एन.एस.एस. टीमों ने किया परेड का नेतृत्व

– विश्वविद्यालय के सभी 11 संघटक स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़ाई परेड की शोभा

– सप्ताह भर तक चलने वाले आयोजन में 5000 छात्र-छात्राएं करेंगे मानसिक-शारीरिक श्रेष्ठता का प्रदर्शन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सव-2024 का सोमवार को भव्य आगाज हुआ. आईटीबीपी बैंड, विश्वविद्यालय के एन. सी. सी., एन.एस.एस. व विश्वविद्यालय के 11 संघटक स्कूलों के प्रतिनिधियों, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की स्टूडेंट काउंसिल एवम् छात्र-छात्राओं ने परेड का नेतृत्व किया। अनुशासित परेड उदघाटन सेशन का मुख्य आकर्षण रही। एक सप्ताह तक होने वाले इस खेलोत्सव-2024 के अन्तर्गत 15 खेलकूद प्रतियोगिताओं में 5000 से अधिक छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का लोहा मनवायेंगे। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी खिलाड़ियों, कार्यक्रम के आयोजन सदस्यों, फेकल्टी, स्टाफ व छात्र-छात्राओं को सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।

सोमवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के खेल मैदान पर मुख्य अतिथि डाॅ जे.पी. पचौरी, पूर्व कुलपति हिमालया विश्वविद्यालय ने कार्यक्रम के शुभारंभ की औपचारिक घोषणा की। मुख्य अतिथि डाॅ जे.पी.पचौरी, कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी, विशिष्ट अतिथि वी.पी. डिमरी, विशिष्ट अतिथि विजय नौटियाल, अधिकृत हस्ताक्षरी, एसजीआरआर प्रबन्धन, डाॅ आर.के वर्मा, प्राचार्य, एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज, खेलोत्सव-2024 के चेयरपर्सन डाॅ एम.ए.बेग, खेल अधिकारी एस.पी. जोशी समन्वयक डॉ. मनोज गहलोत ने खेल मशाल प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। डाॅ श्रेया कोटनाला ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का शुभकामना संदेश पढ़कर सुनाया। ऋतु कोटनाला ने कुलपति डाॅ यशबीर दीवान का शुभकामना संदेश पढ़कर सुनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करके उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि सभी खिलाड़ी पूरी मेहनत, ईमानदारी व खेल भावना के साथ खेलोत्सव-2024 में प्रतिभाग करें। किसी भी प्रतियोगिता में खेल भावना एवम् अनुशासन का सामन्जस्य बेहद जरूरी है। सभी खिलाडियों को उत्साहित करते हुए कहा कि जीत हार खेल का एक एहम पहलू है लेकिन असली खिलाड़ी वही है जो इससे भी ऊपर उठकर खेल भावना से सभी का दिल जीत लेता है।

उ्दघाटन समारोह में विश्वविद्यालय के योग के छात्र-छात्राओं द्वारा की गई योग प्रस्तुति की भूरी भूरी प्रशंसा हुई। छात्र-छात्राओं ने योग आसनों के द्वारा मानसिक व शारीरिक संतुलन का शानदार संदेश दिया। एसजीआरआरयू की पूर्व छात्रा सृष्टि भारद्वाज, राष्ट्रीय युवा महोत्सव एकल नृत्य प्रतियोगिता विजेता ने उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति की मनमोहकर प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। डाॅ ईशा शर्मा ने स्वागत अभिभाषण पढ़ा। खेलोत्सव-2024 की मशाल का संचालन नेशनल खिलाड़ी निशा राणा ने किया। उनके साथ शिवम वर्मा, गर्वित सरीन, उत्कर्ष व गौरव डोभाल ने मशाल का संचालन किया। इन्होंने ट्रैक का चक्कर लगाया व मशाल जलाकर खेलोत्सव-2024 का प्रतिनिधित्व किया।

एन.सी.सी. कैडिट यश गुसाईं, 29 यूके बटालियन एवम् अनुष्का रानी ने सभी कैडेट्स का प्रतिनिधित्व करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। यश गोसाईं जिन्होंने मार्च पास्ट का नेतृत्व किया, उन्होंने डायरेक्टर जनरल एनसीसी के द्वारा रिपब्लिक डे परेड 2024 में मेडल प्राप्त किया है। एसजीआरआरयू छात्रा मौसम कुमारी ने विश्वविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं की ओर से स्पोर्ट्स स्प्रिट की शपथ ली। इस अवसर पर मनोज तिवारी, चीफ प्रोक्टर एवम प्रवक्ता,, डाॅ ललित कुमार वाष्र्णेय, उप प्राचार्य, एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज, डाॅ कंचन जोशी संकायाध्यक्ष योग विभाग सहित सभी सकांयाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, फेकल्टी सदस्य, स्टाफ सदस्य व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top