Flash Story
सांसद डॉ. नरेश बंसल ने राज्यसभा में किया ‘मिशन वात्सल्य’ योजना से संबंधित प्रश्न
सांसद डॉ. नरेश बंसल ने राज्यसभा में किया ‘मिशन वात्सल्य’ योजना से संबंधित प्रश्न
रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत
रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत
मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट
मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश
मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’
मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’
मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान- डाॅ. धन सिंह रावत
मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान- डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून में एमडीडीए का शिकंजा, अवैध निर्माणों पर ताबड़तोड़ सीलिंग की कार्रवाई
देहरादून में एमडीडीए का शिकंजा, अवैध निर्माणों पर ताबड़तोड़ सीलिंग की कार्रवाई
राज्यसभा में डा. नरेश बंसल ने पेट्रोलियम रिटेल सेक्टर के आधुनिकीकरण का मुद्दा उठाया
राज्यसभा में डा. नरेश बंसल ने पेट्रोलियम रिटेल सेक्टर के आधुनिकीकरण का मुद्दा उठाया

वार्ड 30 की बेहतरी के लिए करूंगी काम – सुनीता मंजखोला

वार्ड 30 की बेहतरी के लिए करूंगी काम – सुनीता मंजखोला

वार्ड 30 डालनवाला दक्षिण से भाजपा उम्मीदवार हैं सुनीता मंजखोला

सुनीता मंजखोला ने दावा किया, जनता का मिल रहा अपार समर्थन

देहरादून। नगर निकाय चुनाव के लिए प्रचार अब चरम पर है। निगम के लिए 23 जनवरी को मतदान होना है। ऐसे में अब प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। डालनवाला दक्षिण वार्ड 30 से भाजपा प्रत्याशी सुनीता मंजखोला का चुनाव प्रचार भी अब चरम पर है। सुनीता चुनाव प्रचार के तहत वार्ड के विभिन्न कालोनियों और बस्तियों में घर-घर जाकर अपने समर्थन में प्रचार कर रही हैं। प्रत्याशी सुनीता का कहना है कि वह डालनवाला को मॉडल वार्ड बनाने का संकल्प लिए हैं। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र की जनता का उन्हें अपार समर्थन मिल रहा है।

डालनवाला दक्षिण में भाजपा प्रत्याशी सुनीता मंजखोला लगातार जनसंपर्क कर रही हैं। उनके समर्थन मंे उनके पति और निवर्तमान पार्षद राकेश मंजखोला, एनएचपीसी डायरेक्टर भगवत प्रसाद मकवाना, मण्डल अध्यक्ष राहुल लारा भी प्रचार में जुटे हुए हैं। सुनीता मंजखोला के पति राकेश मंजखोला पिछले 10 सालों से वार्ड के पार्षद हैं। उन्होंने पिछले पांच के दौरान वार्ड की सभी बुनियादी समस्याओं का निदान कर लिया है।

सुनीता मंजखोला ने अब अगले पांच साल वार्ड के विकास का खाका जनता के सामने रखा है। उन्होंने वादा किया कि इस बार चुनाव जीतने के बाद वार्ड की जरूरतमंद महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए वार्ड में सिलाई-बुनाई केंद्र खोलेंगी। इसके अलावा बच्चों के लिए लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाएगी। दस सूत्रीय संकल्प में उन्होंने वार्ड की गलियों को पूरी तरह से सौर ऊर्जा पर आधारित करने, पेंशन शिविर आयोजित करने और वार्ड में समय-समय पर मेडिकल कैंप आयोजित करने का भी वादा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top