Flash Story
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
23 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था वारंटी, ‘ऑपरेशन प्रहार’ में दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
23 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था वारंटी, ‘ऑपरेशन प्रहार’ में दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, अष्टधातु की मूर्तियों समेत सामान बरामद; तीन गिरफ्तार
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी
शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी

माँ बगुलामुखी स्थापना दिवस पर विशाल भण्डारे का आयोजन

माँ बगुलामुखी स्थापना दिवस पर विशाल भण्डारे का आयोजन

कल 21 जनवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू होगा भण्डारा

पिताम्बरा शक्तिपीठ, मजारी माफी, मोहकमपुर, देहरादून में आयोजित किया गया है भण्डारा

देहरादून। माँ बगुलामुखी, दस महाविद्याओं में से एक, शक्ति और विजय की अधिष्ठात्री देवी हैं। उनकी पूजा साधक को नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति और मनोवांछित फल प्रदान करती है। उनके स्थापना दिवस का पावन अवसर सभी भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। इस शुभ दिन को श्रद्धा, भक्ति और सामूहिक उल्लास के साथ मनाया जाता है।

पिताम्बरा शक्तिपीठ मजारी माफी, मोहकमपुर के संस्थापक आचार्य प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य राकेश नौटियाल जी ने बताया कि बगुलामुखी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 21 जनवरी 2025 को विशाल भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है। भण्डारा- दोपहर 12 बजे दिनांक – 21 जनवरी, दिन-मंगलवार को पिताम्बरा शक्तिपीठ, मजारी माफी, मोहकमपुर, देहरादून में आयोजित किया गया है।

आचार्य प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य राकेश नौटियाल ने बताया कि माँ बगुलामुखी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल भण्डारे में सभी भक्तों को आमंत्रित किया गया है । उन्होंने कहा यह आयोजन भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत होगा। माँ के भक्तजन इस दिन एकत्रित होकर माँ के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करेंगे। भण्डारे का आयोजन न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह आपसी प्रेम, सौहार्द और सामूहिक एकता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा भण्डारे में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम पूरे श्रद्धाभाव और भक्ति के साथ किया जाएगा। यह आयोजन समाज के हर वर्ग के लोगों को एकजुट करने का अवसर प्रदान करता है, जहां सभी मिल-जुलकर देवी की कृपा का अनुभव करेंगे। पूजा-अर्चना, हवन, और सामूहिक कीर्तन के माध्यम से भक्तजन माँ की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

आचार्य प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य राकेश नौटियाल ने बताया कि आप सभी भक्तगण इस पवित्र अवसर पर सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। आइए, इस शुभ दिन को एक साथ मिलकर मनाएं और माँ बगुलामुखी की कृपा से अपने जीवन को सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण करें। माँ के इस पावन आयोजन में आपकी उपस्थिति से यह पर्व और भी मंगलमय बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top