Flash Story
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर डीआईपीआर डिजिटल पॉडकास्ट का शुभारंभ, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को मिलेगी नई दिशा
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर डीआईपीआर डिजिटल पॉडकास्ट का शुभारंभ, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को मिलेगी नई दिशा
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ‘सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर गोष्ठी आयोजित
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ‘सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर गोष्ठी आयोजित
जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं शिकायतें, अधिकांश का मौके पर ही किया निस्तारण
जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं शिकायतें, अधिकांश का मौके पर ही किया निस्तारण
18 नवंबर को जिले के 1.22 लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा
18 नवंबर को जिले के 1.22 लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा
डीएलएसए देहरादून का सड़क सुरक्षा को लेकर एक सप्ताह का विशेष सघन निरीक्षण अभियान प्रारंभ
डीएलएसए देहरादून का सड़क सुरक्षा को लेकर एक सप्ताह का विशेष सघन निरीक्षण अभियान प्रारंभ
मुख्यमंत्री ने की सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना
मुख्यमंत्री ने की सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना
बदलते मौसम में रातभर पंखा चलाना कितना सुरक्षित? जानिए इसके फायदे और नुकसान
बदलते मौसम में रातभर पंखा चलाना कितना सुरक्षित? जानिए इसके फायदे और नुकसान
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: किसी खास सीट को SC-ST के लिए आरक्षित रखने का दावा नहीं कर सकता मतदाता या उम्मीदवार
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: किसी खास सीट को SC-ST के लिए आरक्षित रखने का दावा नहीं कर सकता मतदाता या उम्मीदवार
छठ महापर्व पर सीएम धामी ने सूर्यदेव को अर्पित किया अर्घ्य
छठ महापर्व पर सीएम धामी ने सूर्यदेव को अर्पित किया अर्घ्य

22 मार्च से होने जा रहा आईपीएल 2025 का आगाज, यहाँ देखिये मुकाबलों से जुडी सारी जानकारियां 

22 मार्च से होने जा रहा आईपीएल 2025 का आगाज, यहाँ देखिये मुकाबलों से जुडी सारी जानकारियां 

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियंस कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इस साल 10 टीमों के बीच 13 स्थानों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 70 लीग राउंड और चार प्लेऑफ के मुकाबले होंगे। फाइनल समेत प्लेऑफ के सभी मुकाबले 20 से 25 मई तक हैदराबाद और कोलकाता में खेले जाएंगे।

हैदराबाद 20 मई, 2025 और 21 मई को क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर की मेजबानी करेगा। इसके बाद कोलकाता 23 मई, 2025 को क्वालिफायर 2 की और 25 मई को फाइनल की मेजबानी करेगा। आईपीएल 2025 में कुल 12 डबल हेडर्स हैं। डबल हेडर वाले दिन पहला मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से और दूसरा मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।

कहां देख सकते हैं मैच?
आईपीएल 2025 को भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। यह मुकाबले हिंदी और इंग्लिश के अलावा स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर कई क्षेत्रीय भाषाओं में देखे जा सकते हैं। डिजिटल स्ट्रीमिंग की बात करें तो जियोहॉटस्टार पर इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है।

कब होगा मैच का प्रसारण

आईपीएल 2025 के मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएंगे। टॉस का समय शाम 7 बजे होगा। वहीं, डबल हेडर पर होने वाले मैचों में दिन के मुकाबलों का समय दोपहर 3 बजकर 30 मिनट और टॉस का समय दोपहर 3 बजे होगा।

आईपीएल 2025 शेड्यूल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top