Flash Story
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

एसजीआरआर विवि रोजगार मेला- छात्र-छात्राओं को मिले लाखों के जाॅब ऑफर 

एसजीआरआर विवि रोजगार मेला- छात्र-छात्राओं को मिले लाखों के जाॅब ऑफर 
25 नामचीन कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट के लिए विवि में आईं
रोजगार मेला- सैकड़ों छात्र-छात्राओं का कैंपस प्लेसमेंट
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में फार्मास्यूटिकल, आई.टी., मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर, आटोमाबाइल, रियल इस्टेट, एल एण्ड टी, टाइम्स ऑफ इण्डिया, पतंजलि, हाइक एजुकेशन  सहित 25 कंपनियों ने कैंपस प्लेसमेंट किया। एक दिवसीय रोजगार मेले में एसजीआरआरयू के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। 100 से अधिक छात्र-छात्राओं के कैंपस प्लेसमेंट हुए। चयनित छात्र-छात्राओं को 5 लाख के पैकेज पर चयन हुआ। यह जानकारी एसजीआरआर विश्वविद्यालय प्लेसमेंट समन्वयक डाॅ मनीषा मैदुली ने दी।
मंगलवार को एसजीआरआर विश्वविद्यालय के पटेल नगर कैंपस में रोजगार मेले का शुभारंभ कुलपति डाॅ यशबीर दीवान व कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूडी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। नांनदी फाउंडेशन, महिंद्रा ग्रुप के द्वारा रोजगार मेले को स्पोंसर किया गया। रोजगार मेले की विशेषता यह रही कि नामचीन कंपनियों के एच.आर. विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को साक्षात्कार की तयारी की विस्तृत जानकारी भी मौके पर ही दी। तीन राउंड पर आधारित चयन प्रक्रिया में लिखित, प्रस्तुतिकरण एवम् साक्षात्कार प्रक्रिया आयोजित हुई।
विभिन्न नामचीन कंपनियों के मानव संसाधन विभाग के विशेषज्ञों ने करियर चयन से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर सुझाव दिए व उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया।
रोजगार मेले को सफल बनाने में विश्वविद्यालय की स्टूडेंट काउंसिल, इंडस्ट्री इंटरफेस सेल एवम प्लेसमेंट सेल का महत्वपूर्णं योगदान रहा। इस अवसर पर  डॉ आर.पी.सिंह, विश्वविद्यालय समन्वयक, मनोज तिवारी मुख्य कुलानुशासक एवम प्रवक्ता, सुमन विज सहित सभी विभागों के डीन सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top