Flash Story
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार

एसजीआरआर यूनिवर्सिटी में फार्मा अन्वेषण 2024 उत्सव का आयोजन

एसजीआरआर यूनिवर्सिटी में फार्मा अन्वेषण 2024 उत्सव का आयोजन

स्कूल ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेज द्वारा राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस पर आयोजित किया गया उत्सव

देहरादून।  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेज द्वारा फार्मा अन्वेषण 2024 उत्सव का आयोजन किया गया।
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने इस अवसर पर आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित की। कुलपति प्रो. (डॉ.) यशबीर दीवान और रजिस्ट्रार डॉ. अजय कुमार खंडूMh के मार्गदर्शन में, स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज ने थीम “समन्वय का लाभ उठाना: राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के कार्यान्वयन के लिए उद्योग-अकादमिक साझेदारी” के तहत फार्मा अन्वेषण 2024 का सफलतापूर्वक आयोजन किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) यशबीर दीवान न ने स्कूल ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्रों में उत्साह बना रहता है और वह अपने विषय की विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं।विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अजय कुमार खंडूरी ने छात्रों को जानकारी देते हुए बताया कि यह उत्सव भारत में फार्मेसी शिक्षा के जनक, प्रोफेसर महादेव लाल श्रॉफ की 122वीं जयंती के अवसर पर फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित किया गया है। राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस (6 मार्च 2024) के अवसर पर, आमंत्रित विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड सरकार द्वारा फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के नामित केंद्रीय परिषद सदस्य डॉ. शिवानंद पाटिल थे। अन्य आमंत्रित अतिथि इंटास फार्मास्यूटिकल लिमिटेड के वरिष्ठ प्रबंधक और कार्यकारी उत्पादन प्रबंधक और मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड के क्यूएमएस प्रमुख रहे। साथ ही फार्मास्यूटिकल उद्योग और शिक्षा जगत से कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने कार्यक्रम में पहुंचकर छात्रों के सम्मुख अपने विचार साझा किये।

कार्यक्रम में प्रो. दिव्या जुयाल ने फार्मेसी शिक्षा के क्षेत्र में प्रो. एम.एल. श्रॉफ के उल्लेखनीय योगदान पर प्रकाश डाला। प्रोफेसर सुमन विज, निदेशक आईक्यूएसी ने फार्मेसी पाठ्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के महत्व पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. मनीष मिश्रा, डॉ. आशुतोष बडोला, अजय सिंह बिष्ट, डॉ. सुधाकर कौशिक एवं शफी के टांगरी ने किया।

कार्यक्रम में स्कूल ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेज की डीन प्रोफेसर दिव्या जुयाल, डॉ. सुमन विज डायरेक्टर आईक्यूएसी, डीन रिसर्च डॉ. लोकेश गंभीर, डीन एसबीएएस डॉ अरुण कुमार और डीन एसएमसीएस डॉ. पूजा जैन सहित सभी स्कूलों के डीन एवं छात्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top