Flash Story
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना
1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद
1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद
विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह
विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह
रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत
रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत
बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान
बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान
आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या
आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या
SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट
SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट
विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी
विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी
लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन
लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन

21 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र

21 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र

ऑपरेशन सिंदूर और आतंकी हमलों पर विपक्ष की विशेष सत्र की मांग के बीच आया शेड्यूल

नई दिल्ली। देश की संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी आधिकारिक जानकारी दी है। यह ऐलान ऐसे समय में हुआ है जब विपक्ष की ओर से “ऑपरेशन सिंदूर” और पहलगाम हमले को लेकर विशेष सत्र बुलाने की मांग जोर पकड़ रही थी।

बीमा क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी

सरकार इस सत्र में बीमा संशोधन विधेयक पेश कर सकती है, जिसमें विदेशी निवेश की सीमा को बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने का प्रस्ताव शामिल है। सूत्रों के अनुसार, विधेयक का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है और जल्द ही इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद वित्तीय सेवा विभाग इसे संसद में पेश करेगा।

बजट सत्र में हुआ रिकॉर्ड काम

इससे पहले संसद का बजट सत्र दो चरणों में चला था—पहला चरण 31 जनवरी से 13 फरवरी तक और दूसरा 10 मार्च से 4 अप्रैल तक। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बताया कि तीन अप्रैल को सदन की सबसे लंबी बैठक हुई, जो अगले दिन सुबह 4:02 बजे तक चली। कुल 159 घंटे काम हुआ और 49 निजी विधेयक पेश किए गए।

लोकसभा में भी रही उत्पादकता प्रभावशाली

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जानकारी दी कि निचले सदन की कुल उत्पादकता 118 प्रतिशत रही। बजट सत्र के दौरान 26 बैठकें हुईं और 10 सरकारी विधेयक पेश किए गए। इनमें वक्फ संशोधन विधेयक और मुस्लिम वक्फ (निरसन) विधेयक समेत कुल 16 विधेयकों को पारित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top