Flash Story
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार

पर्यावरण दिवस पर “डाळी” गीत से मिला भावुक संदेश, पित्रों की स्मृति में लगाएं एक पेड़

पर्यावरण दिवस पर “डाळी” गीत से मिला भावुक संदेश, पित्रों की स्मृति में लगाएं एक पेड़

देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ड्रीम्स संस्था द्वारा एक भावपूर्ण गढ़वाली गीत “डाळी” को देशभर के प्रमुख ऑडियो प्लेटफॉर्म्स पर जारी किया गया। यह गीत न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है, बल्कि पित्रों और माताओं के सम्मान में एक पेड़ लगाने की प्रेरणा भी देता है।

“डाळी” गीत को युवा गायक कार्तिक नौटियाल ने अपनी भावुक आवाज़ में गाया है, जिसे लिखा है दीपक नौटियाल ने। गीत की प्रेरणा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उस आह्वान से ली गई है, जिसमें उन्होंने देशवासियों से अपनी माँ के नाम एक पेड़ लगाने की अपील की थी। यही संदेश गीत में भी बहुत सुंदर ढंग से पिरोया गया है — कि हर व्यक्ति अपने गाँव में, अपने पित्रों व माता के नाम से एक वृक्ष रोपण करें।

इस गीत का संगीत विकास भारद्वाज ने दिया है, रिकॉर्डिंग श्री फिल्म स्टूडियो में हुई, जबकि मिक्सिंग व एडवांस्ड प्रोडक्शन का कार्य कपिल खंकरियाल द्वारा अंडरग्राउंड स्टूडियो में किया गया। गीत का वीडियो वर्जन सावन माह में रिलीज़ किया जाएगा।

“डाळी” गीत अब Spotify, JioSaavn, Apple Music, Instagram, Amazon Music, Hungama Music जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
सुनने के लिए लिंक:
🎵 JioSaavn – Daali
🎵 Spotify – Daali

चमोली में मचा डाळी गीत का जादू

जनपद चमोली के कोट कंडारा दशोलीगढ़ दिवा कौथिग मेला में “डाळी” गीत का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र भंडारी द्वारा किया गया। उन्होंने गीत की प्रशंसा करते हुए कहा कि —
“यह केवल एक गीत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक पुकार है – कि हम अपने पूर्वजों के नाम एक पेड़ लगाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दें।”

इस अवसर पर सुधीर रावत, श्री फिल्म्स के संस्थापक सुरेन्द्र बिष्ट सहित अनेक गणमान्य जन मौजूद रहे।

ड्रीम्स संस्था के संरक्षक रामचंद्र भट्ट ने इस प्रयास को पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक चेतना का संगम बताया। उन्होंने कहा कि यह गीत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के वृक्षारोपण और मातृ सम्मान अभियान को मजबूती देगा।

संपूर्ण टीम, कमेटी व कलाकारों को हृदय से शुभकामनाएं। यह प्रयास प्रेम, स्मृति और धरती से जुड़ाव का अद्भुत संगम है। आप सभी के स्नेह और सहयोग को जीवन भर स्मरण रखूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top