Flash Story
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन

विश्व को भारतीय ज्ञान परंपरा का वरदान है योग- रेखा आर्या

विश्व को भारतीय ज्ञान परंपरा का वरदान है योग- रेखा आर्या

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास में शामिल हुई जानी-मानी हस्तियां

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर यमुना कॉलोनी स्थित अधिकारी क्लब में विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों ने योगाभ्यास में हिस्सा लिया। यह आयोजन दर्जनभर से अधिक संस्थाओं के सहयोग से किया गया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भी योगाभ्यास में लगभग 1 घंटे तक विभिन्न योगासन किए। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि योग भारतीय ज्ञान परंपरा का ऐसा वरदान है जिसका लाभ आज पूरे विश्व को मिल रहा है। ऐसे दौर में जब पूरे संसार के लोग गलत जीवन शैली के कारण उत्पन्न हुए मोटापे, हृदय रोग, डायबिटीज जैसे रोगों से जूझ रहे हैं, तब योग उनके लिए आरोग्य के नए द्वार खोल रहा है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भारत की हजारों साल पुरानी इस ज्ञान परंपरा के प्रति पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों ने जागरूक बनाया। इसी का परिणाम है कि आज हमारे साथ दुनिया भर के 150 से ज्यादा देशों में करोड़ों अरबों लोग योगासन कर रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हर आयु वर्ग के लोगों को अपने दैनिक जीवन में प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग का समावेश करना चाहिए। इससे उन्हें चिकित्सक के पास जाने की आवश्यकता कम से कम पड़ेगी। उन्होंने कहा कि देश के युवा मानव संसाधन को अधिक कुशल और उत्पादक बनाने में भी योग की बड़ी भूमिका हो सकती है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार प्रभु चावला, लीना झालानी व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top