Flash Story
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वदेश दर्शन के अंतर्गत परियोजनाएं संबंधित प्रश्न किया
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वदेश दर्शन के अंतर्गत परियोजनाएं संबंधित प्रश्न किया
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी

सादगी, सेवा और समर्पण के प्रतीक डॉ. कुलदीप सिंह यादव को “चिकित्सा सेवा सम्मान–2025” से किया गया सम्मानित

सादगी, सेवा और समर्पण के प्रतीक डॉ. कुलदीप सिंह यादव को “चिकित्सा सेवा सम्मान–2025” से किया गया सम्मानित

केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया सम्मानित

विचार एक नई सोच सामाजिक संगठन व उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने देहरादून में किया था भव्य कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून। “स्वास्थ्य संवाद एवं चिकित्सा सम्मान समारोह–2025” के अवसर पर उपजिला चिकित्सालय, सितारगंज में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के रूप में कार्यरत डॉ. कुलदीप सिंह यादव को “चिकित्सा सेवा सम्मान–2025” से सम्मानित किया गया।

विचार एक नई सोच सामाजिक संगठन व उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी देहरादून में “स्वास्थ्य संवाद एवं चिकित्सा सेवा सम्मान समारोह–2025” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम देहरादून के सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडोटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री, सड़क परिवहन अजय टम्टा, अति विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार, सुबोध उनियाल, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष राज्य महिला आयोग, कुसुम कंडवाल, अपर सचिव मुख्यमंत्री एवं महानिदेशक, सूचना बंशीधर तिवारी, निदेशक, चिकित्सा शिक्षा आशुतोष सयाना ने शिरकत की। “स्वास्थ्य संवाद एवं चिकित्सा सेवा सम्मान समारोह–2025” में 26 उत्कृष्ट चिकित्सकों को सम्मानित किया गया ।

“स्वास्थ्य संवाद एवं चिकित्सा सेवा सम्मान समारोह–2025” कार्यक्रम राज्यभर में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित करने एवं चिकित्सा क्षेत्र में संवाद को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से आए 26 समर्पित और प्रतिष्ठित चिकित्सकों को उनके अनुकरणीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा, पत्रकारिता, साहित्य और तकनीक के क्षेत्र में भी नवाचार और उपलब्धियों का मंचन हुआ।

डॉ. कुलदीप सिंह यादव का जन्म 6 अगस्त 1991 को हुआ। आपने वर्ष 2007 में डिप्लोमा इन फार्मेसी (राजकीय पॉलीटेक्निक, काशीपुर) से प्रारंभिक चिकित्सा शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद वर्ष 2009 में राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी से एम.बी.बी.एस की उपाधि प्राप्त की। आपने 2019 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान, नई दिल्ली से पब्लिक हेल्थ में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी अर्जित किया।

आपकी शैक्षणिक उपलब्धियाँ और व्यवहारिक अनुभव आपको एक सक्षम चिकित्सक ही नहीं, एक सजग जनसेवक भी बनाते हैं।

चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. यादव न केवल अपने ज्ञान व कार्यकुशलता के लिए, बल्कि अपनी मानवीय संवेदनाओं, सादगी और सेवा भाव के लिए भी विशेष रूप से पहचाने जाते हैं। सितारगंज जैसे सीमांत क्षेत्र में रहकर आपने ग्रामीण अंचलों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को गंभीरता से समझा और अपनी टीम के साथ निरंतर जनसेवा में लगे रहे।

चम्पावत जिले को क्षयमुक्त बनाने की दिशा में आपकी भूमिका उल्लेखनीय रही है। क्षय रोग नियंत्रण के लिए आपने न केवल जागरूकता अभियान चलाए, बल्कि निजी निगरानी और निरंतर फॉलोअप के जरिए अनेक रोगियों को नया जीवन दिया।

सीमित संसाधनों के बीच भी आपने हर वर्ग के मरीज तक समुचित इलाज पहुँचाने का भरसक प्रयास किया। सरकारी तंत्र में रहते हुए जो भरोसा, आत्मीयता और जवाबदेही आपने दिखाई, वह चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में प्रेरणास्रोत है।

आपकी कार्यशैली में जो विनम्रता और सादगी है, वह आपको एक आदर्श चिकित्सक बनाती है। समारोह में उपस्थित जनों ने आपके योगदान को भावभीनी श्रद्धा और सम्मान के साथ सराहा।

“स्वास्थ्य संवाद एवं चिकित्सा सम्मान समारोह–2025” में आपको यह सम्मान देकर आयोजन समिति स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top