Flash Story
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड
देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र
देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी

देहरादून में ‘अन्वेषा 2.0’ क्विज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

देहरादून में ‘अन्वेषा 2.0’ क्विज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

देहरादून—राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO), क्षेत्र संकार्य प्रभाग, क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून द्वारा “राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण की 75वीं वर्षगांठ” के उपलक्ष्य में देहरादून स्थित The Institute of Engineers (India) के ऑडिटोरियम में एक राष्ट्रव्यापी क्विज प्रतियोगिता “ANVESHA 2.0 – Nationwide Quiz Contest on Official Statistics” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ उप महानिदेशक केदार नाथ वर्मा ने प्रतिभागियों और अतिथियों का स्वागत कर NSO की भूमिका और कार्य प्रणाली पर प्रकाश डालते हुए किया। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण की 75वीं वर्षगांठ की बधाई दी।

विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुनीता भास्कर, अपर महानिदेशक (मुख्यालय, नई दिल्ली) ने देश के विकास में सांख्यिकी आंकड़ों की भूमिका, उपयोगिता और NSO द्वारा संचालित सर्वेक्षणों की विस्तृत जानकारी दी। अन्य विशिष्ट अतिथियों में सुशील कुमार (निदेशक, अर्थ एवं संख्या निदेशालय, देहरादून), एन.के. यादव (चेयरमैन, IEI देहरादून), और रोशन कुमार (उप महानिदेशक, NSO, मुख्यालय) ने भी सांख्यिकी और डेटा विश्लेषण के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

मुख्य अतिथि प्रो. ओंकार सिंह, कुलपति, वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय ने अपने संबोधन में कहा कि “नीति निर्धारण और देश के सतत विकास के लिए सटीक आंकड़ों का होना अत्यंत आवश्यक है। ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों में सांख्यिकी जागरूकता को बढ़ावा देती हैं।”

इसके पश्चात अपर महानिदेशक सुनीता भास्कर द्वारा क्विज प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत बजर बजाकर की गई।

प्रतियोगिता के नतीजे:

32 विश्वविद्यालयों/कॉलेजों की 64 प्रतिभागियों वाली 32 टीमों ने भाग लिया।

  • प्रथम पुरस्कार:  सौरभ केन्तूरा एवं रूपेश यादव (स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय) — ₹10,000 नकद व स्मृति चिन्ह

  • द्वितीय पुरस्कार: कुमारी वृदा भाटिया एवं ओंस खण्डूरी (ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी) — ₹6,000 नकद व स्मृति चिन्ह

  • तृतीय पुरस्कार: साहिल चौहान एवं मनीष झा — ₹4,000 नकद व स्मृति चिन्ह

कार्यक्रम के अंत में उप निदेशक नीतेश कुमार मिश्रा ने सभी विजेताओं, प्रतिभागियों और उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता जताई।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, क्षेत्र संकार्य प्रभाग क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून के सभी अधिकारी तथा कर्मचारी गण सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top