Flash Story
देहरादून के दिल में बस गई ‘बेबी डू डाई डू’
देहरादून के दिल में बस गई ‘बेबी डू डाई डू’
डीएम ने की ई-आफिस प्रगति समीक्षा, तकनीकी समस्याओं के शीघ्र समाधान के दिए निर्देश
डीएम ने की ई-आफिस प्रगति समीक्षा, तकनीकी समस्याओं के शीघ्र समाधान के दिए निर्देश
नंबर प्लेट हटाकर सहारनपुर बेचने ले जा रहा था बाइक, ऑपरेशन प्रहार के तहत सहसपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
नंबर प्लेट हटाकर सहारनपुर बेचने ले जा रहा था बाइक, ऑपरेशन प्रहार के तहत सहसपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
यातायात सुधार एवं पार्किंग व्यवस्था को लेकर डीएम सख्त, माइक्रो लेवल प्लान तैयार कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
यातायात सुधार एवं पार्किंग व्यवस्था को लेकर डीएम सख्त, माइक्रो लेवल प्लान तैयार कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
एटीएम तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम, आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार
एटीएम तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम, आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार
17 जुलाई को देहरादून में राहुल गांधी करेंगे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का उद्घोष, तैयारियों में जुटी कांग्रेस
17 जुलाई को देहरादून में राहुल गांधी करेंगे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का उद्घोष, तैयारियों में जुटी कांग्रेस
SIR के दूसरे चरण में ERO/AERO लगाएंगे सुनवाई के लिए विशेष कैंम्प
SIR के दूसरे चरण में ERO/AERO लगाएंगे सुनवाई के लिए विशेष कैंम्प
उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह – मुख्यमंत्री
उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह – मुख्यमंत्री
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी की बैठक, प्रोजेक्ट को आकर्षक नाम देने और स्थानीय संस्कृति से जोड़ने के दिए निर्देश
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी की बैठक, प्रोजेक्ट को आकर्षक नाम देने और स्थानीय संस्कृति से जोड़ने के दिए निर्देश

उत्तराखंड दौरे पर कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठनात्मक रणनीति पर होंगी महत्वपूर्ण बैठकें

उत्तराखंड दौरे पर कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठनात्मक रणनीति पर होंगी महत्वपूर्ण बैठकें

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा लगभग डेढ़ साल बाद एक बार फिर प्रदेश के दौरे पर आ रही हैं। बुधवार को उनके देहरादून पहुंचने पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। यह दौरा प्रदेश में आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

कुमारी सैलजा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों के साथ बैठक करेंगी, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक में सभी नेताओं से सुझाव भी लिए जाएंगे ताकि आगामी समय में पार्टी की कार्ययोजना और अधिक प्रभावशाली बनाई जा सके।

इस दौरान संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तर पर नियुक्त पर्यवेक्षकों व पदाधिकारियों के साथ भी एक महत्वपूर्ण बैठक निर्धारित है। इस बैठक में पार्टी की जमीनी स्थिति, कार्यकर्ताओं की भूमिका और संगठनात्मक ढांचे को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक में कुमारी सैलजा के साथ कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, परगट सिंह, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद रहेंगे।

गौरतलब है कि इससे पूर्व जनवरी 2024 में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की देहरादून में एक बड़ी रैली आयोजित हुई थी, जिसके बाद यह दौरा पार्टी के लिए एक नई ऊर्जा का स्रोत माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top