Flash Story
कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर
कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर
मुख्यमंत्री धामी ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर जताया दुख, उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर जताया दुख, उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
देहरादून में 72 वर्षीय महिला की हत्या का 12 घंटे में खुलासा, घर का  नौकर ही निकला आरोपी
देहरादून में 72 वर्षीय महिला की हत्या का 12 घंटे में खुलासा, घर का नौकर ही निकला आरोपी
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप  का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप का किया शुभारंभ
शिक्षक समाज की दिशा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करते हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
शिक्षक समाज की दिशा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करते हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी
वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी
महिला एशिया कप 2026- भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रनों से हराया
महिला एशिया कप 2026- भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रनों से हराया
‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब क्रिस्टल और रिदा के नाम, दोनों ने जीते 66 लाख रुपये
‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब क्रिस्टल और रिदा के नाम, दोनों ने जीते 66 लाख रुपये
सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

यमुनोत्री घाटी में संकट गहराया: 12वें दिन भी बंद है हाईवे, बिजली और नेटवर्क सेवाएं ठप

यमुनोत्री घाटी में संकट गहराया: 12वें दिन भी बंद है हाईवे, बिजली और नेटवर्क सेवाएं ठप

भारी बारिश से सड़कें बंद, संचार बाधित, हेली सेवा से राहत सामग्री भेजने की तैयारी

उत्तरकाशी : लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने यमुनोत्री घाटी में हालात को और जटिल बना दिया है। यमुनोत्री हाईवे पिछले 12 दिनों से पूरी तरह ठप है। जगह-जगह भूस्खलन, मलबा और पत्थर आने से आवागमन असंभव हो गया है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि कई स्थानों पर पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है।

बिजली और नेटवर्क सेवा ठप, जनजीवन बेहाल

यमुनोत्री धाम और उसके आसपास के कई गांवों और कस्बों में बिजली और मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह ठप हैं। इस आपदा के बीच स्थानीय लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं, जिससे संकट और गहरा गया है। स्याना चट्टी में यमुना नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया कि मोटर पुल के ऊपर से पानी बहने लगा। हालांकि राहत की बात यह है कि नदी का बहाव अब सामान्य हो रहा है।

हेली सेवा से राहत भेजेगा प्रशासन

प्रशासन ने मौसम अनुकूल रहने की स्थिति में हेली सेवा के जरिए यमुनोत्री क्षेत्र के खरसाली गांव में राहत सामग्री पहुंचाने की योजना बनाई है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पी.डी. सौंदाण ने बताया कि बिजली ठप रहने के कारण 80 लीटर डीजल भी जनरेटर के लिए भेजा जाएगा, ताकि आपात स्थिति में बिजली उपलब्ध कराई जा सके। साथ ही आवश्यक राशन सामग्री भी भेजी जाएगी।

खरादी कस्बे में इमारतों में दरारें

यमुनोत्री हाईवे पर स्थित खरादी कस्बे की आवासीय इमारतों और होटलों में दरारें आने की खबरें सामने आई हैं। स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और कई परिवार स्थल छोड़ने की तैयारी में हैं।

बदरीनाथ हाईवे पर भी आपदा का असर

यमुनोत्री के अलावा बदरीनाथ नेशनल हाईवे भी गौचर-कमेडा के पास भारी मलबा और पत्थर गिरने से बंद हो गया है।
जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य जारी है, लेकिन बारिश रुकने तक स्थिति सामान्य होने की संभावना कम दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top