Flash Story
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

एसजीआरआरयू में हिंदी दिवस का आयोजन

एसजीआरआरयू में हिंदी दिवस का आयोजन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस पर विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने बढ़- चढ़कर प्रतिभाग किया।

विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने कार्यक्रम के आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यक्रम की शुरुआत निबंध प्रतियोगिता से हुई, जिसमें छात्रों ने “युवा पीढ़ी और हिंदी का भविष्य”, “हिंदी साहित्य की समृद्ध परम्परा” तथा “हिंदी की चुनौतियाँ” विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। निबंध प्रतियोगिता में पूर्णिमा बंसल ने पहला, सिदरा फातिमा ने दूसरा तथा साक्षी थापा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इसी क्रम में कहानी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति से लेकर पहाड़ी सभ्यता तक की झलक अपनी कहानियों के माध्यम से प्रस्तुत की। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सिदरा फातिमा, द्वितीय स्थान लक्ष्मी तथा तृतीय स्थान मुस्कान को मिला।

इसके अलावा विद्यार्थियों ने कविता पाठ प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसमें पल्लवी रस्तोगी प्रथम, खुशी सिंगल द्वितीय और पूनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

भाषण प्रतियोगिता में “हिंदी राष्ट्रीय एकता की भाषा”, “मातृभाषा का गौरव” तथा “भारतीय संस्कृति और हिंदी भाषा” जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सितारा फातिमा, द्वितीय स्थान श्वेता तथा तृतीय स्थान पूर्णिमा बंसल को प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. आशीष कुलश्रेष्ठ ने ‌कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों का भाषागत ज्ञान एवं सृजनात्मकता का विकास होता है। वहीं, प्रो. डॉ. गीता रावत ने छात्रों की प्रतिभा और रचनात्मकता की सराहना की।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. कल्पना थपलियाल और अंजलि द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top