Flash Story
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा

काशीपुर में उपद्रव के बाद चला बुलडोजर, अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

काशीपुर में उपद्रव के बाद चला बुलडोजर, अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

काशीपुर। काशीपुर नगर में हाल ही में हुए उपद्रव के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अली खां मोहल्ला क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए अवैध कब्ज़ों को हटाने का अभियान चलाया।

नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया। इस दौरान दो बुलडोज़र लगातार तैनात रहे और अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। उपद्रव की घटनाओं के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए गए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि उपद्रव फैलाने वालों और अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सरकार किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कठोरतम कार्रवाई की जाए।

प्रशासन की इस सख्ती से अराजक तत्वों और अवैध कब्ज़ाधारियों को स्पष्ट संदेश गया है कि सरकार कानून व्यवस्था और जनता की सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top