Flash Story
कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर
कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर
मुख्यमंत्री धामी ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर जताया दुख, उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर जताया दुख, उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
देहरादून में 72 वर्षीय महिला की हत्या का 12 घंटे में खुलासा, घर का  नौकर ही निकला आरोपी
देहरादून में 72 वर्षीय महिला की हत्या का 12 घंटे में खुलासा, घर का नौकर ही निकला आरोपी
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप  का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप का किया शुभारंभ
शिक्षक समाज की दिशा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करते हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
शिक्षक समाज की दिशा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करते हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी
वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी
महिला एशिया कप 2026- भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रनों से हराया
महिला एशिया कप 2026- भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रनों से हराया
‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब क्रिस्टल और रिदा के नाम, दोनों ने जीते 66 लाख रुपये
‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब क्रिस्टल और रिदा के नाम, दोनों ने जीते 66 लाख रुपये
सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये

‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये

परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा में थी। लम्बी बहस और विवादों के बीच आखिरकार यह फिल्म इस शुक्रवार थिएटर्स तक पहुँची। रिलीज़ के बाद अब फिल्म के शुरुआती तीन दिनों की कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं।

बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन का प्रदर्शन

फिल्म ने ओपनिंग डे पर लगभग 1 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए शुरुआत की। शनिवार को बिज़नेस में उछाल दिखा और ‘द ताज स्टोरी’ ने लगभग 1.90 करोड़ रुपये बटोर लिए। वहीं रविवार यानी तीसरे दिन फिल्म की कमाई लगभग 2.21 करोड़ रुपये रही। तीन दिन में यह फिल्म करीब 5.11 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

पहले वीकेंड में ग्रोथ देखी गई है लेकिन अब असली टेस्ट सोमवार के वर्किंग डे से शुरू होगा, जहाँ पता चलेगा कि ऑडियंस वर्ड ऑफ माउथ के आधार पर फिल्म को आगे चलाती है या नहीं।

फिल्म किस बारे में है?

कहानी ताजमहल की ऐतिहासिक मान्यताओं और उनसे जुड़े विवादित दावों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में ताजमहल के अंदर बंद 22 कमरों का जिक्र किया गया है और कहानी उन सवालों को उठाती है, जिन पर आमतौर पर पब्लिक प्लेटफॉर्म्स पर कम चर्चा होती है।

कास्ट और टीम

‘द ताज स्टोरी’ का निर्देशन तुषार अमरीश गोयल ने किया है और इसका निर्माण स्वर्णिम ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले हुआ है। परेश रावल के साथ जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, नमित दास, स्नेहा वाघ जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top