Flash Story
आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कार्यों में तेजी लाई जाए- मुख्य सचिव
आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कार्यों में तेजी लाई जाए- मुख्य सचिव
SIR को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए 7 जून तक नियुक्त करें बीएलए-2- डीएम 
SIR को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए 7 जून तक नियुक्त करें बीएलए-2- डीएम 
भट्टोवाला गोलीबारी कांड- महिला आयोग की अध्यक्ष ने एम्स पहुँचकर जाना घायलों का हाल
भट्टोवाला गोलीबारी कांड- महिला आयोग की अध्यक्ष ने एम्स पहुँचकर जाना घायलों का हाल
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, पुस्तकालय एवं खेल सुविधाओं का किया निरीक्षण
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, पुस्तकालय एवं खेल सुविधाओं का किया निरीक्षण
राम चरण की ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर की दमदार शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
राम चरण की ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर की दमदार शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
यात्रा पर आ रहे हैं तो रहें सतर्क, यातायात नियम तोड़े तो होगी सख्त कार्रवाई
यात्रा पर आ रहे हैं तो रहें सतर्क, यातायात नियम तोड़े तो होगी सख्त कार्रवाई
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण
‘‘सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि’’ के मंत्र को धरातल पर उतारे विभाग- डीएम
‘‘सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि’’ के मंत्र को धरातल पर उतारे विभाग- डीएम
सूबे के स्कूलों में अनिवार्य होगा एनसीसी, एनएसएस व स्काउट- डाॅ. धन सिंह रावत
सूबे के स्कूलों में अनिवार्य होगा एनसीसी, एनएसएस व स्काउट- डाॅ. धन सिंह रावत

एसजीआरआर कॉलेज ऑफ नर्सिंग में फ्रेशर्स पार्टी की धूम, नाच-गाने से गूँजा सभागार

एसजीआरआर कॉलेज ऑफ नर्सिंग में फ्रेशर्स पार्टी की धूम, नाच-गाने से गूँजा सभागार

पुराने और नए छात्र-छात्राओं ने मिलकर कार्यक्रम में जमाया रंग

फ्रेशर पार्टी के विजेताओं को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) कॉलेज ऑफ नर्सिंग में फ्रेशर्स पार्टी और बाल दिवस का संयुक्त आयोजन उत्साह, उमंग और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वाइस चांसलर इंचार्ज प्रो. डॉ. प्रथप्पन के पिल्लई द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। वरिष्ठ विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों ने नवागंतुक छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर खुले दिल से स्वागत किया।

सभागार रंग-बिरंगे परिधानों, धुनों की झंकार और ताल पर थिरकते कदमों से देर शाम तक सराबोर रहा। छात्रों की जोशीली प्रस्तुतियों ने ऐसा माहौल बनाया कि पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। बॉलीवुड से लेकर गढ़वाली, पंजाबी, कुमाउनी, राजस्थानी और फोक गीतों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। नृत्य, गायन और रचनात्मक प्रस्तुतियों ने छात्रों के भीतर की प्रतिभा को जगजाहिर किया।

फ्रेशर्स पार्टी का मुख्य आकर्षण मिस और मिस्टर फ्रेशर का चुनाव रहा। एएनएम से खुशी को मिस फ्रेशर, जीएनएम से संदीप को मिस्टर फ्रेशर और रिया रावत को मिस फ्रेशर चुना गया। बीएससी से पीयूष पुरोहित मिस्टर फ्रेशर और अंजलि मिस फ्रेशर बनीं, जबकि एमएससी से आयुषी ने मिस फ्रेशर का ताज अपने नाम किया। प्रतिभागियों ने रैम्प वॉक, आत्म-परिचय और प्रश्नोत्तरी दौर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। निर्णायक मंडल ने व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और संप्रेषण कौशल के आधार पर विजेताओं का चयन किया।

कार्यक्रम के अंत में कॉलेज की प्राचार्य प्रो. डाॅ. जी रामालक्ष्मी ने सभी विजेताओं को बधाई दी और विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। संगीत, नृत्य और उत्सव के इस संगम ने फ्रेशर छात्रों के लिए कॉलेज जीवन की नई शुरुआत को यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top