Flash Story
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल के स्वागत की भव्य तैयारियों में जुटे कांग्रेस नेता

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल के स्वागत की भव्य तैयारियों में जुटे कांग्रेस नेता

देहरादून- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आज अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  गणेश गोदियाल के साथ ही प्रदेश इलेक्शन कैम्पेंन कमेटी के चेयरमैन एवं सीईसी सदस्य  प्रीतम सिंह, सीडब्लूसी सदस्य  करन माहरा एवं चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष डॉ0 हरक सिंह रावत के भव्य स्वागत की तैयारी हेतु आज कांग्रेस पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं की निगरानी में तैयारी को अंतिम रूप दिया गया।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि गणेश गोदियाल 9ः30 बजे नई दिल्ली से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। इसके उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष का काफिला भानियावाला, डोईवाला, मियांवाला, रिस्पिना, धर्मपुर होते हुए दोपहर 12ः05 बजे कांग्रेस कार्यालय पहुंचेगा जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित समारोह में कांग्रेस नेताओं का भव्य स्वागत किया जायेगा।

कार्यक्रम की तैयारियों में विधायक लखपत सिंह बुटोला, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेन्द्र भंडारी, मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, विजय सारस्वत, अश्विनी बहुगुणा, आमेन्द्र बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह, अखिलेश उनियाल, मुकेश नेगी, प्रदीप थपलियाल, रधुवीर बिष्ट, सुरेन्द्र सिंह रांगड़, महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, हंसपाल बिष्ट देर रात्रि तक कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top