Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने 26 मदरसों को प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र
मुख्यमंत्री धामी ने 26 मदरसों को प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र
दून पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, चरस और अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार
दून पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, चरस और अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार
कानपुर में BSF कांस्टेबल परीक्षा के दौरान बवाल, तकनीकी खामी से भड़के अभ्यर्थी, परीक्षा रद्द
कानपुर में BSF कांस्टेबल परीक्षा के दौरान बवाल, तकनीकी खामी से भड़के अभ्यर्थी, परीक्षा रद्द
सिगरेट का धुआं सिर्फ फेफड़ों नहीं, किडनी को भी पहुंचा सकता है नुकसान, बढ़ सकता है गंभीर बीमारी का खतरा
सिगरेट का धुआं सिर्फ फेफड़ों नहीं, किडनी को भी पहुंचा सकता है नुकसान, बढ़ सकता है गंभीर बीमारी का खतरा
मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा- मुख्यमंत्री
मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा- मुख्यमंत्री
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी
सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त बने दीपेन्द्र चौधरी, मुख्य सचिव ने दिलाई पद की शपथ
सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त बने दीपेन्द्र चौधरी, मुख्य सचिव ने दिलाई पद की शपथ
शादी की खुशियां बदलीं मातम में, अमेरिकी हवाई हमले में 5 की मौत
शादी की खुशियां बदलीं मातम में, अमेरिकी हवाई हमले में 5 की मौत
‘हुंकार: द रोर’ का टीजर हुआ रिलीज़
‘हुंकार: द रोर’ का टीजर हुआ रिलीज़

गुरु तेग बहादुर के 350वें बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था

गुरु तेग बहादुर के 350वें बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था

मुख्यमंत्री शबद कीर्तन में हुए शामिल, लंगर सेवा में भी निभाई सहभागिता; गुरु साहिब के संदेशों को बताया सदैव प्रेरणादायी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें बलिदान दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा साहिब, रेसकोर्स (देहरादून) पहुंचे। मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और शबद कीर्तन का श्रवण किया। इसके बाद गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री धामी ने संगत के बीच लंगर सेवा में भी सहभागिता की।

मुख्यमंत्री ने गुरु तेग बहादुर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि धर्म और मानवता की रक्षा में उनका बलिदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया, जो आज भी समाज को मार्गदर्शन प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि गोविंदघाट–हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना पर कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे सिख श्रद्धालुओं की यात्रा और अधिक सुगम बनेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों के लाभ सिख समुदाय तक पहुँचाए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष बलवीर सिंह साहनी, सचिव राजिंदर पाल सिंह चंडोक और भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top