Flash Story
वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी
वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी
महिला एशिया कप 2026- भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रनों से हराया
महिला एशिया कप 2026- भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रनों से हराया
‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब क्रिस्टल और रिदा के नाम, दोनों ने जीते 66 लाख रुपये
‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब क्रिस्टल और रिदा के नाम, दोनों ने जीते 66 लाख रुपये
सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, न्याय, कर्तव्य और लोककल्याण की प्रेरणा देता है- बंशीधर तिवारी
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, न्याय, कर्तव्य और लोककल्याण की प्रेरणा देता है- बंशीधर तिवारी
15 अक्टूबर तक बदलेगी सौंदर्यीकरण और सड़कों की तस्वीर, ड्रोन-सैटेलाइट से होगी अवैध निर्माण पर नजर
15 अक्टूबर तक बदलेगी सौंदर्यीकरण और सड़कों की तस्वीर, ड्रोन-सैटेलाइट से होगी अवैध निर्माण पर नजर
उत्तराखंड से मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने ईएसआईसी सनथ नगर हैदराबाद का किया दौरा
उत्तराखंड से मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने ईएसआईसी सनथ नगर हैदराबाद का किया दौरा
वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवार जनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा
वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवार जनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश

लक्ष्मणझूला ऋषिकेश से दो किशोरियाँ गायब: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, पुलिस को त्वरित कार्रवाई के आदेश

लक्ष्मणझूला ऋषिकेश से दो किशोरियाँ गायब: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, पुलिस को त्वरित कार्रवाई के आदेश

ट्यूशन को निकली दो नाबालिग लापता, महिला आयोग सक्रिय—मामले में मुकदमा दर्ज, पुलिस को कड़े निर्देश

पौड़ी गढ़वाल (लक्ष्मण झूला): लक्ष्मण झूला, पौड़ी गढ़वाल ऋषिकेश से ट्यूशन के लिए निकली 13 और 14 वर्ष की दो किशोरियाँ के  अचानक लापता होने के मामले में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने स्वतः संज्ञान लिया है।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने पुलिस तत्काल और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने एसओ लक्ष्मणझूला को भी त्वरित कार्रवाई करने और हर सूचना पर तुरंत फॉलोअप लेने के निर्देश दिए हैं। नाबालिग लड़कियों को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने जानकारी दी है कि मामले में मुकदमा दर्ज है। मामले में सामने आया है कि दोनों किसी लड़के के संपर्क में थीं। पुलिस उसकी लोकेशन और कॉल डिटेल्स भी ट्रेस कर रही है।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और नाबालिग लड़कियों को जल्द से जल्द सकुशल ढूंढने के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, दोनों लड़कियाँ जानकी पुल से विक्रम में बैठकर रेलवे स्टेशन पहुँचीं और हरिद्वार जाने वाली ट्रेन में कपड़े बदले। उनकी अंतिम लोकेशन रामनगर में मिली है, जहाँ पुलिस टीमें सक्रिय रूप से तलाश में जुटी हैं।

नाबालिग लड़कियों का किसी के बहकावे में घर से निकल जाना गंभीर चिंता का विषय है। आयोग ने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों और उनकी ऑनलाइन-ऑफलाइन मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान देने की अपील की है।

पुलिस का कहना है कि तकनीकी सर्विलांस जारी है और दोनों को शीघ्र ही सकुशल ढूंढ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top