Flash Story
उत्तराखण्ड के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं: महाराज
उत्तराखण्ड के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं: महाराज
महाराज ने किया 762.18 लाख की धनराशि की सड़कों का लोकार्पण-शिलान्यास
महाराज ने किया 762.18 लाख की धनराशि की सड़कों का लोकार्पण-शिलान्यास
पौड़ी में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी सवारियों से भरी कार, चालक समेत 8 की मौत

बड़े सपने देखें, चुनौतियों का सामना करें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें बच्चे : जिलाधिकारी
बड़े सपने देखें, चुनौतियों का सामना करें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें बच्चे : जिलाधिकारी
पीपलकोटी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से महिला की मौत, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला शव
पीपलकोटी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से महिला की मौत, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला शव
बच्चों की सेहत के लिए जरूरी है योग, शारीरिक और मानसिक विकास में मिल सकते हैं कई फायदे
बच्चों की सेहत के लिए जरूरी है योग, शारीरिक और मानसिक विकास में मिल सकते हैं कई फायदे
गौ संरक्षण का सीधा संबंध ग्रामीण अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक खेती और किसानों की समृद्धि से है- मुख्यमंत्री
गौ संरक्षण का सीधा संबंध ग्रामीण अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक खेती और किसानों की समृद्धि से है- मुख्यमंत्री
15 साल बाद फिर साथ आए शाहरुख-करीना, ‘किंग’ का नया गाना हुआ रिलीज
15 साल बाद फिर साथ आए शाहरुख-करीना, ‘किंग’ का नया गाना हुआ रिलीज

बॉर्डर 2’ का सॉन्ग ‘संदेसे आते हैं’ का टीजर रिलीज, चार सिंगर्स ने दी गाने में अपनी आवाज

बॉर्डर 2’ का सॉन्ग ‘संदेसे आते हैं’ का टीजर रिलीज, चार सिंगर्स ने दी गाने में अपनी आवाज

देशभक्ति के जज़्बे को एक बार फिर बड़े पर्दे पर जीवंत करने आ रही फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर इस बहुप्रतीक्षित फिल्म से जुड़ा एक खास गीत अब सुर्खियों में है। फिल्म के टीजर के बाद से जिस गाने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उसका पहला टीजर अब सामने आ गया है। मेकर्स ने न सिर्फ गाने की झलक दिखाई है, बल्कि इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है।

‘संदेसे आते हैं’ की नई भावनात्मक पेशकश
‘बॉर्डर’ के सदाबहार गीत ‘संदेसे आते हैं’ को इस बार ‘घर कब आओगे’ शीर्षक के साथ नए अंदाज में पेश किया जा रहा है। गाने के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं, जबकि संगीत मिथुन ने तैयार किया है। मूल गीत जावेद अख्तर के शब्दों और अनु मलिक के संगीत से सजा था, जिसने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। अब इस क्लासिक गीत को नई पीढ़ी के लिए नए साउंड और भावनाओं के साथ दोबारा पेश किया जा रहा है।

चार दिग्गज आवाजों का संगम
इस बार खास बात यह है कि ‘घर कब आओगे’ को एक नहीं बल्कि चार मशहूर सिंगर्स ने अपनी आवाज दी है। सोनू निगम के साथ अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा इस गीत में नजर आएंगे। टीजर के अंत में चारों गायकों की आवाजें सुनाई देती हैं, जो गाने को और भी भावनात्मक बना देती हैं। यह गीत 2 जनवरी को आधिकारिक तौर पर रिलीज किया जाएगा।

23 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘बॉर्डर 2’
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। वहीं मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा भी महत्वपूर्ण किरदार निभाती नजर आएंगी। देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत इस फिल्म के टीजर को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, अब सभी की निगाहें इसके संगीत और बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर टिकी हुई हैं।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top