Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

क्रॉप कटिंग प्रयोग में ग्रामीणों के साथ खेत में उतरीं जिलाधिकारी
क्रॉप कटिंग प्रयोग में ग्रामीणों के साथ खेत में उतरीं जिलाधिकारी
क्रॉप कटिंग प्रयोग में ग्रामीणों के साथ खेत में उतरीं जिलाधिकारी
क्रॉप कटिंग प्रयोग में ग्रामीणों के साथ खेत में उतरीं जिलाधिकारी
सीएम धामी बोले- उत्तराखंड की जनता चाहती है स्थायित्व और विकास
सीएम धामी बोले- उत्तराखंड की जनता चाहती है स्थायित्व और विकास
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- रेखा आर्या
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- रेखा आर्या
कोटद्वार के बालागंज-लूथापुर में 2.47 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास
कोटद्वार के बालागंज-लूथापुर में 2.47 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास
TMC नाम-चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से मांगी अंतिम फैसले की समयसीमा
TMC नाम-चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से मांगी अंतिम फैसले की समयसीमा
ट्रंप के फैसले को कोर्ट का झटका, सीएनएन समेत तीनों मीडिया संस्थानों की व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल
ट्रंप के फैसले को कोर्ट का झटका, सीएनएन समेत तीनों मीडिया संस्थानों की व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल

‘बॉर्डर 2’ का मच अवेटेड गाना ‘घर कब आओगे हुआ रिलीज, चार दिग्गज गायकों की आवाज ने बढ़ाया उत्साह

‘बॉर्डर 2’ का मच अवेटेड गाना ‘घर कब आओगे हुआ रिलीज, चार दिग्गज गायकों की आवाज ने बढ़ाया उत्साह

Border 2 Song Ghar Kab Aaoge Release: लंबे इंतजार के बाद फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का बहुप्रतीक्षित गाना ‘घर कब आओगे’ आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। मेकर्स ने फिलहाल गाने का ऑडियो वर्जन जारी किया है, जबकि इसका वीडियो वर्जन आज शाम रिलीज किया जाएगा। गाने की घोषणा के बाद से ही फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित थे और रिलीज के साथ ही यह ऑडियो प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड करने लगा है।

चार आवाजों में सजा देशभक्ति का एहसास
‘घर कब आओगे’ सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ के आइकॉनिक गीत ‘संदेसे आते हैं’ का री-क्रिएटेड वर्जन है, जिसे उसी भावनात्मक धुन पर नए शब्दों और नए अंदाज में पेश किया गया है। जहां मूल गीत जावेद अख्तर के बोल और अनु मलिक के संगीत से सजा था, वहीं इसके नए संस्करण के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं और संगीत दिया है मिथुन ने।

खास बात यह है कि इस बार गाने को दो नहीं बल्कि चार नामचीन गायकों ने अपनी आवाज दी है। सोनू निगम के साथ अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा की आवाज इस गीत को और भी खास बनाती है। चारों कलाकारों की भावपूर्ण गायकी ने गाने को एक नया स्तर दिया है, जिसे सुनकर फैंस भावुक नजर आ रहे हैं।

23 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘बॉर्डर 2’
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इसके अलावा मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा भी फिल्म का हिस्सा हैं।

देशभक्ति की भावना से भरपूर इस फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। अब फैंस फिल्म के ट्रेलर और रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर कितना असर छोड़ पाती है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top