Flash Story
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वदेश दर्शन के अंतर्गत परियोजनाएं संबंधित प्रश्न किया
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वदेश दर्शन के अंतर्गत परियोजनाएं संबंधित प्रश्न किया
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य

लोकभवन उत्तराखंड में एनसीसी कैडेट्स का सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न

लोकभवन उत्तराखंड में एनसीसी कैडेट्स का सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न

देहरादून: लोकभवन, उत्तराखंड में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के उत्कृष्ट कैडेट्स के सम्मान हेतु एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल की उपस्थिति में एनसीसी कैडेट्स की उपलब्धियों को सराहा गया तथा उनके अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण की प्रशंसा की गई।

समारोह के दौरान हाल ही में सम्पन्न रिपब्लिक डे कैंप (आरडीसी) में उत्तराखंड एनसीसी के शानदार प्रदर्शन को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। गर्ल कैडेट मानसी विश्वकर्मा द्वारा कर्तव्यपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में गर्ल्स कंटिंजेंट का नेतृत्व करना प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया गया। वहीं कैडेट प्रिंस सिंह राणा को ड्रोन प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रक्षा मंत्री पदक से सम्मानित किए जाने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की गई।

इस अवसर पर गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की वाइब्रेंट विलेज थीम पर आधारित झांकी के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों की सांस्कृतिक एवं सामरिक महत्ता को राष्ट्रीय मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए जाने का उल्लेख किया गया।

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के बैंड ने 26 जनवरी 2026 को कर्तव्यपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार सहभागिता करते हुए अनुशासन, समन्वय और सैन्य परंपराओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जो प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

समारोह में प्रस्तुत बैंड डिस्प्ले एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने एनसीसी कैडेट्स की बहुआयामी प्रतिभा और सांस्कृतिक चेतना को दर्शाया। माननीय राज्यपाल ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और राष्ट्रनिर्माण में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

विशेष रूप से, लोकभवन में स्थापित ड्रोन स्टॉल और YAMS (युवा आपदा मित्र योजना) स्टॉल में कैडेट्स ने राज्यपाल महोदय को परियोजना की विस्तृत जानकारी और प्रदर्शन के माध्यम से अपनी उपलब्धियों का ब्रीफिंग दिया, जिसे राज्यपाल ने बहुत सराहा।

इस अवसर पर एनसीसी डायरेक्टरेट, देहरादून (उत्तराखंड) के एडीजी मेजर जनरल समीर भल्ला, विभिन्न सैन्य एवं असैन्य इकाइयों के वरिष्ठ अधिकारी, एनसीसी अधिकारीगण तथा चयनित कैडेट्स उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top