Flash Story
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल
समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन
समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन
उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या
उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या
देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर
देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रिंकू सिंह की वापसी, 4 नए खिलाड़ियों को मौका
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रिंकू सिंह की वापसी, 4 नए खिलाड़ियों को मौका
ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग
ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग
जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल
आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल
तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव
तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरकी पैड़ी पहुंचकर की पूजा- अर्चना

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरकी पैड़ी पहुंचकर की पूजा- अर्चना

प्रदेश की सुख- समृद्धि की भी कामना की 

हरिद्वार। लोकसभा चुनाव में हरिद्वार सीट से प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज हरकी पैड़ी पर पूजा- अर्चना करने पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश की सुख- समृद्धि की कामना की। साथ ही मां गंगा का आशीर्वाद भी लिया। पूर्व सीएम अपने परिवार संग मां गंगा की पूजा- अर्चना करने पहुंचे थे। इस दौरान वहां पर पूर्व सीएम के चाहने वालों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ से एक ही नारे की गूंज चारों ओर गूंजयमान हो रही थी, अबकी बार 400 पार। बीजेपी के हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यहां से डिजिटल नॉमिनेशन की शुरूआत की थी। बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का सिलसिला 27 मार्च तक चलेगा। चुनाव के लिए भाजपा पांचों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। टिहरी गढ़वाल सीट से माला राज्यलक्ष्मी शाह, नैनीताल सीट से अजय भट्ट और अल्मोड़ा सीट से अजय टम्टा को उम्मीदवार बनाया गया है।

वहीं, पौड़ी गढ़वाल सीट पर सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी और हरिद्वार से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पर दांव लगाया है। उत्तराखंड में पहले चरण में 19 अप्रैल को पांचों सीटों पर मतदान होगा, और चार जून को मतगणना होगी। वहीं टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह लक्ष्मी भी आज नामांकन कराने पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ नामांकन रैली में सीएम धामी, वरिष्ठ नेता सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top