Flash Story
डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक
डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक
कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले
भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले
देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए
देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए
बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील
बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील
उत्तराखंड के 15 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद में आईसीएमआर-राष्ट्रीय पोषण संस्थान का किया दौरा
उत्तराखंड के 15 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद में आईसीएमआर-राष्ट्रीय पोषण संस्थान का किया दौरा
मुख्यमंत्री धामी ने 26 मदरसों को प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र
मुख्यमंत्री धामी ने 26 मदरसों को प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र
दून पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, चरस और अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार
दून पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, चरस और अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार
कानपुर में BSF कांस्टेबल परीक्षा के दौरान बवाल, तकनीकी खामी से भड़के अभ्यर्थी, परीक्षा रद्द
कानपुर में BSF कांस्टेबल परीक्षा के दौरान बवाल, तकनीकी खामी से भड़के अभ्यर्थी, परीक्षा रद्द

रवि किशन और तेजस्वी प्रकाश की ‘साइको सैयां’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

रवि किशन और तेजस्वी प्रकाश की ‘साइको सैयां’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

टीवी और ओटीटी की दुनिया में एक नई सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज चर्चा में आ गई है। रवि किशन और तेजस्वी प्रकाश स्टारर सीरीज ‘साइको सैयां’ का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। ट्रेलर में प्यार, जुनून और खतरनाक दीवानगी का ऐसा मिश्रण दिखाया गया है, जो कहानी को काफी इंटेंस बना देता है।

ट्रेलर में क्या है खास?

करीब दो मिनट लंबे इस ट्रेलर में कहानी की शुरुआत कार्तिक (अनुद सिंह) से होती है, जो उज्जैन का एक साधारण लड़का है। उसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसकी मुलाकात चारू (तेजस्वी प्रकाश) से होती है। शुरुआत में दोनों के बीच रोमांस दिखाया गया है, लेकिन धीरे-धीरे यह प्यार एक खतरनाक जुनून का रूप ले लेता है। कार्तिक चारू के प्रति इतना ऑब्सेसिव हो जाता है कि वह उसके आसपास आने वाले हर शख्स को हटाने तक के लिए तैयार हो जाता है। इसी बीच रवि किशन की एंट्री कहानी में नया मोड़ लाती है, जो सस्पेंस और थ्रिल को और बढ़ा देती है।

किरदारों पर क्या बोले रवि किशन और तेजस्वी?

रवि किशन ने अपने रोल को लेकर कहा कि उनका किरदार नियमों से परे जाकर काम करता है और इसमें अनप्रेडिक्टेबलिटी है, जो इसे खास बनाती है। वहीं तेजस्वी प्रकाश इस सीरीज के जरिए ओटीटी डेब्यू कर रही हैं। उन्होंने अपने रोल को काफी लेयर्ड और चुनौतीपूर्ण बताया और इस मौके के लिए खुशी जताई।

कब और कहां देखें?

इस सीरीज में सृष्टि श्रीवास्तव, सुरभि चंदना, वरुण भगत, अश्विनी कालसेकर और यशपाल शर्मा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘साइको सैयां’ 25 फरवरी से Amazon Prime Video और Amazon MX Player समेत विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर फ्री स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top