Flash Story
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार

संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ का दमदार टीजर रिलीज, 8 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ का दमदार टीजर रिलीज, 8 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज़ हो गया है। इस टीजर ने अपनी अलग और गंभीर विषयवस्तु के चलते दर्शकों का ध्यान खींचा है। फिल्म इतिहास, विचारधारा और पीढ़ियों के टकराव को एक साथ जोड़ते हुए कई अहम सवाल खड़े करती नजर आ रही है।

करीब 1 मिनट 52 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत संजय दत्त की दमदार वॉइसओवर से होती है, जिसमें वे महाभारत काल के प्रसंग के जरिए बदले और शिक्षा के रिश्ते को समझाते हैं। इसके बाद कहानी वर्तमान समय में शिफ्ट होती है, जहां संजय दत्त एक प्रोफेसर की भूमिका में नजर आते हैं, जबकि नमाशी चक्रवर्ती एक युवा छात्र के किरदार में दिखाई देते हैं।

फिल्म की कहानी एक होनहार छात्र और उसके गुरु के बीच वैचारिक मतभेद के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आगे चलकर एक सार्वजनिक बहस का रूप ले लेता है। यह टकराव सिर्फ दो व्यक्तियों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि समाज, इतिहास और सच्चाई की परिभाषा को लेकर बड़े सवाल खड़े करता है। टीजर में देश के इतिहास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घटनाओं की झलक भी दिखाई गई है, जो कहानी को और गहराई देती है।

फिल्म में समीरा रेड्डी, अमित साध, नीतू चंद्रा और त्रिधा चौधरी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अभिजीत मोहन वारंग के निर्देशन में बनी यह फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण निखिल नंदा और संजय दत्त ने किया है, जबकि कई अन्य निर्माता भी इसमें शामिल हैं।

(साभार)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top