Flash Story
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ‘सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर गोष्ठी आयोजित
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ‘सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर गोष्ठी आयोजित
जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं शिकायतें, अधिकांश का मौके पर ही किया निस्तारण
जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं शिकायतें, अधिकांश का मौके पर ही किया निस्तारण
18 नवंबर को जिले के 1.22 लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा
18 नवंबर को जिले के 1.22 लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा
डीएलएसए देहरादून का सड़क सुरक्षा को लेकर एक सप्ताह का विशेष सघन निरीक्षण अभियान प्रारंभ
डीएलएसए देहरादून का सड़क सुरक्षा को लेकर एक सप्ताह का विशेष सघन निरीक्षण अभियान प्रारंभ
मुख्यमंत्री ने की सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना
मुख्यमंत्री ने की सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना
बदलते मौसम में रातभर पंखा चलाना कितना सुरक्षित? जानिए इसके फायदे और नुकसान
बदलते मौसम में रातभर पंखा चलाना कितना सुरक्षित? जानिए इसके फायदे और नुकसान
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: किसी खास सीट को SC-ST के लिए आरक्षित रखने का दावा नहीं कर सकता मतदाता या उम्मीदवार
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: किसी खास सीट को SC-ST के लिए आरक्षित रखने का दावा नहीं कर सकता मतदाता या उम्मीदवार
छठ महापर्व पर सीएम धामी ने सूर्यदेव को अर्पित किया अर्घ्य
छठ महापर्व पर सीएम धामी ने सूर्यदेव को अर्पित किया अर्घ्य
लगातार दूसरी बार आईसीसी के अध्यक्ष चुने गए जय शाह, निर्विरोध हुआ चयन
लगातार दूसरी बार आईसीसी के अध्यक्ष चुने गए जय शाह, निर्विरोध हुआ चयन

शेयर बाजार की धमाकेदार शुरुआत, सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 23950 के पार

शेयर बाजार की धमाकेदार शुरुआत, सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 23950 के पार

नई दिल्ली- घरेलू शेयर बाजार ने सप्ताह के पहले कारोबारी दिन जोरदार बढ़त के साथ शुरुआत की। BSE Sensex और Nifty 50 दोनों ही शुरुआती कारोबार में हरे निशान पर नजर आए। सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंकों की छलांग लगाकर 76,200 के पार पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी करीब 24,000 के स्तर के करीब पहुंच गया।

बाजार में तेजी की मुख्य वजह बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में खरीदारी रही, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ। इसके साथ ही रुपया भी डॉलर के मुकाबले मजबूत होकर करीब 95.35 पर पहुंच गया, जो विदेशी निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

वैश्विक संकेतों ने भी बाजार को मजबूती दी। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते की उम्मीदों से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सकारात्मक माहौल बना, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी साफ दिखा। वहीं कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने निवेशकों की चिंता कम की है। Brent Crude Oil करीब 5% से ज्यादा गिरकर 100 डॉलर के नीचे आ गया, जिससे भारत जैसे आयातक देश को राहत मिलने की उम्मीद है।

विशेषज्ञों का मानना है कि तेल की कीमतों में नरमी से महंगाई पर दबाव कम होगा और कंपनियों के मुनाफे में सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि, विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली अभी भी बाजार के लिए एक चुनौती बनी हुई है, जिससे आगे उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

शुरुआती कारोबार में महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और लार्सन एंड टुब्रो जैसे शेयरों में तेजी देखने को मिली, जबकि आईटी और फार्मा सेक्टर के कुछ शेयर दबाव में रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top