Flash Story
मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण 
मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण 
जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी
जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी
देहरादून में उमा भारती और महेंद्र भट्ट ने जाना सिद्धार्थ बंसल का हालचाल
देहरादून में उमा भारती और महेंद्र भट्ट ने जाना सिद्धार्थ बंसल का हालचाल
एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
मानकों के विपरीत संचालित 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त
मानकों के विपरीत संचालित 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त
​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई: कुसुम कंडवाल
​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई: कुसुम कंडवाल
सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’, कार पूलिंग और ऊर्जा संरक्षण पर जोर
सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’, कार पूलिंग और ऊर्जा संरक्षण पर जोर
मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड के 11 हजार 729 बूथों पर वोटर इन्फोर्मेशन स्लिप बंटना शुरू

उत्तराखंड के 11 हजार 729 बूथों पर वोटर इन्फोर्मेशन स्लिप बंटना शुरू

आचार संहिता के बाद उत्तराखंड में दस करोड़ से अधिक जब्त

पुलिस, इनकम टैक्स, आबकारी , कस्टम सहित अन्य विभाग जब्ती कार्रवाई में जुटे

देहरादून। आदर्श आचार संहिता लगने के बाद अभी तक 10 करोड़ 71 लाख मूल्य की जब्ती हो चुकी है। जिसमें पुलिस द्वारा 5 करोड़ 29 लाख, इनकम टैक्स द्वारा 4 करोड़ 95 लाख, आबकारी विभाग द्वारा 39 लाख मूल्य की जब्ती की गई। लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 की आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद पिछले 16 दिनों की अवधि में इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ई.एस.एम.एस)के माध्यम से इन्फोर्समेंट एजेंसी पुलिस विभाग, इनकम टैक्स, आबकारी विभाग, कस्टम और अन्य विभागों द्वारा रिपोर्टिंग की कार्यवाही की जा रही है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि ई.एस.एम.एस व्यवस्था राज्य में पहली बार लागू की गई है। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 में राज्य में पुलिस द्वारा 01 करोड़ 97 लाख, इनकम टैक्स द्वारा 45 लाख और आबकारी विभाग द्वारा 19 लाख मूल्य की जब्ती की गई थी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अभी तक कम्पोनेंट वाइज सीजर में 03 करोड़ 59 लाख का कैश, नारकोटिक्स, ड्रग्स और एन.डी.पी.एस के तहत 02 करोड़ 55 लाख मूल्य की जब्ती, आबकारी के मामले में 01 करोड़ 86 लाख मूल्य की जब्ती एवं 02 करोड़ 70 लाख मूल्य की अन्य सामग्रियों की जब्ती हुई है।

हरिद्वार जनपद में सबसे अधिक 06 करोड़ 80 लाख मूल्य की, नैनीताल जनपद में 01 करोड़ 01 लाख मूल्य की जब्ती की गई है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी निर्वाचक नामावलियां तैयार होने के उपरांत सभी 11 हजार 729 बूथों पर वोटर इन्फोर्मेशन स्लिप बांटने की कार्यवाही प्रारंभ हो गई है। सभी बीएलओ द्वारा मतदाताओं के घर तक जाकर वोटर इन्फोर्मेशन स्लिप बांटने की कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने राज्य के सभी मतदाताओं से अनुरोध किया कि वे अपने वोटर इन्फोर्मेशन स्लिप प्राप्त करें, यदि कहीं बीएलओ से सम्पर्क नहीं हो पा रहा है तो संबंधित एआरओ को इसके बारे में सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top