Flash Story
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा
सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती
युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक का इंतजार, फिलहाल तपिश और उमस ने बढ़ाई मुश्किलें

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक का इंतजार, फिलहाल तपिश और उमस ने बढ़ाई मुश्किलें

देहरादून: उत्तराखंड में इस साल मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी नजर आ रही है, जिसके चलते इसके करीब एक सप्ताह की देरी से पहुंचने की उम्मीद है। मानसून के इंतजार के बीच राज्य के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। शुक्रवार को पूरे प्रदेश के तापमान में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे लोग उमस से बेहाल रहे।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक होकर 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से 2 डिग्री का इजाफा देखा गया, जो 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने के साथ-साथ चल रही गर्म हवाओं (लू) ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले तीन से चार दिनों के भीतर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून दस्तक दे सकता है। मानसून के विधिवत पहुंचने से पहले पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे वहां के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में अभी कुछ दिन और तीखी गर्मी झेलनी पड़ सकती है।

मौसम विभाग ने 27 जून के लिए अलर्ट जारी करते हुए बताया कि पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने और गर्जन के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिसके लिए ‘यलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top