Flash Story
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू
SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू
‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026
दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026
शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश
शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश

उत्तराखंड STF की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 15,650 लीटर प्रतिबंधित केमिकल का जखीरा बरामद

उत्तराखंड STF की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 15,650 लीटर प्रतिबंधित केमिकल का जखीरा बरामद

देहरादून/किच्छा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “अपराध मुक्त उत्तराखंड” विजन के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अवैध केमिकल सप्लायरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उधमसिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र में प्रतिबंधित रसायनों का विशाल जखीरा बरामद किया है। इसे राज्य में अवैध केमिकल सप्लाई के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट ने आबकारी विभाग और किच्छा कोतवाली पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी कर लालपुर स्थित एक गोदाम से करीब 108 ड्रमों में भरे 15,650 लीटर प्रतिबंधित रसायन बरामद किए। इसके अलावा 78 खाली ड्रम, टुल्लू पंप, प्लास्टिक पाइप, गेज, फ्लास्क और अन्य उपकरण भी मौके से जब्त किए गए।

क्या-क्या हुआ बरामद

9,050 लीटर एथेनॉल
2,600 लीटर ग्लूकोज
4,000 लीटर सॉर्बिटोल
108 भरे हुए ड्रम
78 खाली ड्रम
टुल्लू पंप, पाइप, गेज, फ्लास्क व मापक यंत्र

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गोदाम राजकुमार खुराना, निवासी किच्छा, द्वारा अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था।
आबकारी विभाग ने मौके पर सभी रसायनों के नमूने लेकर उन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गोदाम को सील कर दिया गया है।

एसटीएफ के अनुसार एथेनॉल का उपयोग अवैध शराब बनाने में किया जा सकता है, जबकि ग्लूकोज और सॉर्बिटोल खाद्य एवं औषधि उद्योग में इस्तेमाल होने वाले रसायन हैं। इनके अवैध भंडारण और उपयोग की आशंका को देखते हुए यह कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top