Flash Story
बारिश में बढ़ जाता है स्टमक फ्लू का खतरा! जानिए कारण, लक्षण और बचाव के आसान उपाय
बारिश में बढ़ जाता है स्टमक फ्लू का खतरा! जानिए कारण, लक्षण और बचाव के आसान उपाय
नैनीताल में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 11 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां
नैनीताल में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 11 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां
जनहित सर्वोपरि, विकास कार्यों में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : सांसद अजय भट्ट
जनहित सर्वोपरि, विकास कार्यों में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : सांसद अजय भट्ट
बीकेटीसी अध्यक्ष का बहस की चुनौती देकर भागना बताता है कि भाजपा के पास जवाब नहीं — गणेश गोदियाल
बीकेटीसी अध्यक्ष का बहस की चुनौती देकर भागना बताता है कि भाजपा के पास जवाब नहीं — गणेश गोदियाल
हल्द्वानी में 230 करोड़ की सड़क व ड्रेनेज परियोजनाओं का कुमाऊं आयुक्त ने किया निरीक्षण, देरी पर जताई नाराजगी
हल्द्वानी में 230 करोड़ की सड़क व ड्रेनेज परियोजनाओं का कुमाऊं आयुक्त ने किया निरीक्षण, देरी पर जताई नाराजगी
चमोली में बिना डीएम अनुमति आवासीय भवनों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण नहीं, जिलाधिकारी गौरव कुमार के सख्त निर्देश
चमोली में बिना डीएम अनुमति आवासीय भवनों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण नहीं, जिलाधिकारी गौरव कुमार के सख्त निर्देश
डीएलआरसी बैठक में डीएम अपूर्वा पाण्डे सख्त, बैंकों को सीडी रेशियो सुधारने और लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
डीएलआरसी बैठक में डीएम अपूर्वा पाण्डे सख्त, बैंकों को सीडी रेशियो सुधारने और लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
NMC से मान्यता न मिलने पर सरकार पर बरसे यशपाल आर्य, बोले- भाजपा की बड़ी प्रशासनिक विफलता
NMC से मान्यता न मिलने पर सरकार पर बरसे यशपाल आर्य, बोले- भाजपा की बड़ी प्रशासनिक विफलता
ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद
ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद

मानसून में आपदा को लेकर रेडक्रॉस अलर्ट, सभी जिला इकाइयों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश

मानसून में आपदा को लेकर रेडक्रॉस अलर्ट, सभी जिला इकाइयों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए भारतीय रेडक्रॉस समिति, राज्य शाखा उत्तराखंड ने अपनी सभी जिला इकाइयों को राहत एवं बचाव कार्यों के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में राज्य शाखा की एक ऑनलाइन वर्चुअल बैठक चेयरमैन मैनेजिंग कमेटी ओंकार बहुगुणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न जनपदों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

बैठक में सभी जिला शाखाओं के चेयरमैन और सचिवों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को मजबूत रखें और किसी भी आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाना सुनिश्चित करें। साथ ही प्रत्येक जिले से उपलब्ध राहत सामग्री का आकलन कर आवश्यक मांग तत्काल राज्य शाखा को भेजने को कहा गया।

भारतीय रेडक्रॉस समिति के महासचिव डॉ. जे.एन. नौटियाल ने बताया कि बैठक के दौरान विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों ने भारी बारिश से हुए नुकसान, राहत कार्यों की मौजूदा स्थिति और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी साझा की। कई जिलों ने अतिरिक्त राहत सामग्री उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य शाखा में उपलब्ध राहत सामग्री को प्राथमिकता के आधार पर प्रभावित जिलों में भेजा जाएगा। चेयरमैन ओंकार बहुगुणा ने कहा कि उत्तराखंड आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है और रेडक्रॉस के कर्मचारी व स्वयंसेवक विषम परिस्थितियों में भी राहत कार्यों के समन्वय में लगातार जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली को टारपोलिन, कंबल, स्वच्छता किट सहित अन्य आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए विस्तृत मांग पत्र भी भेजा गया है।

ओंकार बहुगुणा ने कहा कि रेडक्रॉस का उद्देश्य मानवीय सेवा है और संगठन बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंद लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी जिला शाखाओं के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों से मानसून के दौरान पूरी सतर्कता, समन्वय और तत्परता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में चमोली, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी, टिहरी, देहरादून सहित विभिन्न जनपदों के चेयरमैन, सचिव, वाइस चेयरमैन तथा राज्य मैनेजिंग कमेटी के सदस्य ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top