Flash Story
बारिश में बढ़ जाता है स्टमक फ्लू का खतरा! जानिए कारण, लक्षण और बचाव के आसान उपाय
बारिश में बढ़ जाता है स्टमक फ्लू का खतरा! जानिए कारण, लक्षण और बचाव के आसान उपाय
नैनीताल में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 11 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां
नैनीताल में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 11 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां
जनहित सर्वोपरि, विकास कार्यों में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : सांसद अजय भट्ट
जनहित सर्वोपरि, विकास कार्यों में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : सांसद अजय भट्ट
बीकेटीसी अध्यक्ष का बहस की चुनौती देकर भागना बताता है कि भाजपा के पास जवाब नहीं — गणेश गोदियाल
बीकेटीसी अध्यक्ष का बहस की चुनौती देकर भागना बताता है कि भाजपा के पास जवाब नहीं — गणेश गोदियाल
हल्द्वानी में 230 करोड़ की सड़क व ड्रेनेज परियोजनाओं का कुमाऊं आयुक्त ने किया निरीक्षण, देरी पर जताई नाराजगी
हल्द्वानी में 230 करोड़ की सड़क व ड्रेनेज परियोजनाओं का कुमाऊं आयुक्त ने किया निरीक्षण, देरी पर जताई नाराजगी
चमोली में बिना डीएम अनुमति आवासीय भवनों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण नहीं, जिलाधिकारी गौरव कुमार के सख्त निर्देश
चमोली में बिना डीएम अनुमति आवासीय भवनों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण नहीं, जिलाधिकारी गौरव कुमार के सख्त निर्देश
डीएलआरसी बैठक में डीएम अपूर्वा पाण्डे सख्त, बैंकों को सीडी रेशियो सुधारने और लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
डीएलआरसी बैठक में डीएम अपूर्वा पाण्डे सख्त, बैंकों को सीडी रेशियो सुधारने और लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
NMC से मान्यता न मिलने पर सरकार पर बरसे यशपाल आर्य, बोले- भाजपा की बड़ी प्रशासनिक विफलता
NMC से मान्यता न मिलने पर सरकार पर बरसे यशपाल आर्य, बोले- भाजपा की बड़ी प्रशासनिक विफलता
ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद
ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद

ज्ञानसरोज एकेडमी का शुभारंभ, शिक्षा के क्षेत्र में होगा महत्वपूर्ण योगदान- ऋतु खण्डूडी भूषण

ज्ञानसरोज एकेडमी का शुभारंभ, शिक्षा के क्षेत्र में होगा महत्वपूर्ण योगदान- ऋतु खण्डूडी भूषण

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज दुर्गापुर स्थित धर्मेश खंतवाल द्वारा संचालित ज्ञानसरोज एकेडमी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के विकास की आधारशिला होती है। ज्ञानसरोज एकेडमी क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान देगा।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में निजी एवं सामाजिक सहभागिता का विशेष महत्व है। ऐसे प्रयास न केवल विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि समाज को शिक्षित एवं सशक्त बनाने में भी सहायक सिद्ध होते हैं।

कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित कर उनके प्रयासों की सराहना की गई।

विद्यालय के संचालक धर्मेश खंतवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की भावी योजनाओं एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ज्ञानसरोज एकेडमी में विद्यार्थियों को एनडीए (NDA), सीडीएस (CDS) तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी, जिससे क्षेत्र के युवाओं को भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी बनने के लिए गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण प्राप्त हो सकेगा।

कार्यक्रम में पूर्व मंडी अध्यक्ष सुमन कोटनाला, विवेक भारती, विधायक प्रतिनिधि कमल नेगी, राकेश देवरानी, कार्यक्रम का संचालन गौरव जोशी ने करा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top