Flash Story
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन
मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई
वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती
वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती
खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त
खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त
FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद
FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद
ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच
ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच
देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश
देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश
स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत
स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत
विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर
विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

देहरादून के शिवांग रमोला ने ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026’ में किया राज्य का प्रतिनिधित्व

देहरादून के शिवांग रमोला ने ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026’ में किया राज्य का प्रतिनिधित्व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीधे वर्चुअल संवाद में हुए शामिल

देहरादून। देहरादून के युवा शिवांग रमोला का चयन भारत सरकार के MY Bharat द्वारा आयोजित “विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026” के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से हुआ। इस प्रतियोगिता में देशभर से लाखों युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से 400 से अधिक युवा देशभर से प्रतिनिधित्व किया।

चयन के उपरांत शिवांग रमोला को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के चुलिंग गाँव में सात दिनों तक रहने का अवसर मिला। इस दौरान वे एक स्थानीय गाँव के लोगों के दैनिक जीवन, संस्कृति, परंपराओं एवं सीमावर्ती क्षेत्रों की सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों को निकट से समझा।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, ग्रामीणों के साथ संवाद तथा विभिन्न सामुदायिक गतिविधियों में भाग लिया। इस अनुभव ने युवाओं को भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय महत्व को समझने का अवसर प्रदान किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर 26 जुलाई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम के सभी प्रतिभागियों से वर्चुअल संवाद किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने युवाओं को सीमावर्ती गाँवों के विकास, राष्ट्रीय एकता तथा ‘विकसित भारत’ के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। शिवांग रमोला भी इस विशेष संवाद का हिस्सा बने।

अपने अनुभव साझा करते हुए शिवांग रमोला ने कहा,

“हिमाचल प्रदेश के चुलिंग गाँव में बिताए गए सात दिन मेरे जीवन के सबसे यादगार अनुभवों में से एक रहे। स्थानीय परिवार ने हमें अपने परिवार का सदस्य बनाकर रखा। वहाँ की संस्कृति, लोगों का अपनापन और देश के प्रति उनका समर्पण मेरे लिए प्रेरणादायक रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन सुनना मेरे लिए गर्व और सम्मान का क्षण था। यह कार्यक्रम मुझे जीवनभर याद रहेगा और देश के लिए कुछ बेहतर करने की प्रेरणा देता रहेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top