Flash Story
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्तः एएनएम निलंबित, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए टास्क फोर्स के निर्देश
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्तः एएनएम निलंबित, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए टास्क फोर्स के निर्देश
बड़ी खबर :शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग एवं अनियमितताओं की शिकायतों पर डीएम का एक्शन
बड़ी खबर :शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग एवं अनियमितताओं की शिकायतों पर डीएम का एक्शन
काज़ी निज़ामुद्दीन बोले—मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर आवाज उठाएगी
काज़ी निज़ामुद्दीन बोले—मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर आवाज उठाएगी
फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि का विरासतन नामांतरण, कुमाऊं आयुक्त ने दिए जांच के आदेश
फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि का विरासतन नामांतरण, कुमाऊं आयुक्त ने दिए जांच के आदेश
प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीदः डाॅ. धन सिंह रावत
प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीदः डाॅ. धन सिंह रावत
“25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
“25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम
विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम
सहकारिता ग्रामीण विकास, स्वावलंबन और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम- गणेश जोशी
सहकारिता ग्रामीण विकास, स्वावलंबन और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम- गणेश जोशी
बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप तय, 17 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल
बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप तय, 17 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल

पर्यटन विकास को नई रफ्तार देगा चमोली, डीएम गौरव कुमार ने दिए अहम निर्देश

पर्यटन विकास को नई रफ्तार देगा चमोली, डीएम गौरव कुमार ने दिए अहम निर्देश

चमोली:  जनपद चमोली को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला पर्यटन विकास समिति (डीटीडीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यटन अवसंरचना के विस्तार, पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर उपयोग, नई परियोजनाओं के विकास और स्थानीय रोजगार सृजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि चमोली धार्मिक, साहसिक और प्राकृतिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में पर्यटन परिसंपत्तियों का प्रभावी संचालन, आधुनिक सुविधाओं का विकास और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटन से जुड़ी सभी योजनाओं को तय समयसीमा में पूरा किया जाए, ताकि पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिले और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित हों।

बैठक में पर्यटन अवसंरचना के विकास, नई पर्यटन परियोजनाओं के लिए भूमि चिन्हीकरण, पर्यटन भूमि बैंक के निर्माण, पार्किंग, सार्वजनिक सुविधाओं, ट्रैक विकास, सौंदर्यीकरण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा विभागीय समन्वय की समीक्षा की गई।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि जनपद में कुल 25 पर्यटक आवास गृह हैं, जिनमें 20 का संचालन गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) और दो का संचालन निजी निवेशकों द्वारा किया जा रहा है, जबकि एक आवास गृह निर्माणाधीन है। इसके अलावा जिले में छह पार्किंग परिसंपत्तियां, सात रैन बसेरे और पांच पर्यटक सूचना केंद्र भी संचालित किए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने बंद एवं असंचालित पर्यटन परिसंपत्तियों को सार्वजनिक-निजी सहभागिता (पीपीपी) मॉडल के तहत संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस मॉडल में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि वे सीधे पर्यटन गतिविधियों से जुड़कर रोजगार प्राप्त कर सकें। इससे परिसंपत्तियों का बेहतर रखरखाव, निजी निवेश को बढ़ावा और पर्यटकों को उच्च गुणवत्ता की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

बैठक में बताया गया कि पुलना पार्किंग, गोविंदघाट पार्किंग, देवलीबगड़ पर्यटक आवास गृह एवं राफ्टिंग कैंप, ज्योतिर्मठ किड्स प्ले जोन, मंडल रिक्रिएशन सेंटर तथा तपोवन पर्यटक आवास गृह जैसी परियोजनाएं जिले में पर्यटन को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इनके बेहतर संचालन से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़, वित्त विभाग के अधिकारी, होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top