Flash Story
प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम
प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम
जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र
जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र
सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा
33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा
आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन
आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन
जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ जंतर-मंतर पर आप कार्यकर्ताओं का ‘सामूहिक उपवास’, जानें क्या बोले नेता..

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ जंतर-मंतर पर आप कार्यकर्ताओं का ‘सामूहिक उपवास’, जानें क्या बोले नेता..

नई दिल्ली। दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और केंद्र सरकार के बीच गहमागहमी चल रही । ऐसें में आप नेताओं समेत कार्यकर्ताओं में गुस्सा नज़र आ रहा है। इस बीच, रविवार को आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘सामूहिक उपवास’ का आयोजन किया। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, ‘…आज अरविंद केजरीवाल के समर्थन में न सिर्फ देश में बल्कि दुनिया में अलग-अलग जगहों पर आंदोलन हुए। यह हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है, हमारा संदेश लोगों तक पहुंच रहा है। असली शराब घोटाला भाजपा ने किया है, उसकी मनी ट्रेल भी मिल गई है। CBI, ED, IT की जांच भाजपा नेताओं के खिलाफ होनी चाहिए…’

वहीं दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, आज जंतर-मंतर पर दिल्ली का जो माहौल है, जिस तरह 25 राज्यों में आज सामूहिक उपवास हुआ, जिस तरह से देशभक्ति के पुराने गाने गाए गए, मुझे लगता है कि 2011-2012 का रामलीला मैदान, जंतर-मंतर हमारे सामने है। आम आदमी पार्टी 2011-2012 के मूड में आ गई है…जो अंडरकरंट उस समय देश में दौड़ा था, वैसा अंडरकरंट, वैसी सहानुभूति इस बार देश में देखने को मिलेगी। मंत्री आतिशी ने कहा ‘…न सिर्फ दिल्ली बल्कि देश के 25 राज्यों और दुनिया के 8 देशों में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ, अरविंद केजरीवाल को आशीर्वाद देने के लिए AAP कार्यकर्ताओं ने उपवास रखा। अरविंद केजरीवाल का क्या कसूर है? उनका कसूर है कि उन्होंने दिल्ली के बच्चों को अच्छी शिक्षा दी, मुफ्त इलाज दिया। इसलिए भाजपा ने उन्हें जेल में डाल दिया। अरविंद केजरीवाल दिल्ली के और देश के लोगों के दिल में रहते हैं इसलिए आज देश भर में यह उपवास हुआ।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top