Flash Story
मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण 
मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण 
जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी
जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी
देहरादून में उमा भारती और महेंद्र भट्ट ने जाना सिद्धार्थ बंसल का हालचाल
देहरादून में उमा भारती और महेंद्र भट्ट ने जाना सिद्धार्थ बंसल का हालचाल
एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
मानकों के विपरीत संचालित 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त
मानकों के विपरीत संचालित 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त
​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई: कुसुम कंडवाल
​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई: कुसुम कंडवाल
सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’, कार पूलिंग और ऊर्जा संरक्षण पर जोर
सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’, कार पूलिंग और ऊर्जा संरक्षण पर जोर
मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

सीएम धामी ने आईडीपीएल हॉकी मैदान पहुंचकर किया भूमि पूजन

सीएम धामी ने आईडीपीएल हॉकी मैदान पहुंचकर किया भूमि पूजन

उत्तराखंड से पीएम मोदी का गहरा नाता रहा है – सीएम धामी

ऋषिकेश। आगामी 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईडीपीएल हॉकी मैदान पहुंचकर भूमि पूजन किया। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल, संगठन महामंत्री अजेय, पूर्व प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, विधानसभा प्रभारी करण बोहरा आदि ने संयुक्त रूप से जनसभा को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन किया। वैदिक मंत्र उच्चारण से पूजा कर मुख्यमंत्री धामी  ने कहा कि एक बार पुनः प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  का देवभूमि की जनता को आशीर्वाद मिलने जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड से पीएम मोदी का गहरा नाता रहा है। उन्होंने कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री को पुनः तीसरी बार पीएम बनाना है, इसका संकल्प देश की जनता ने लिया है जिसके लिए अबकी बार 400 पर का नारा दिया गया है।

मौके पर मौजूद क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि 11 अप्रैल को तीर्थनगरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आशीर्वचन से कार्यकर्ताओं को अभिभूत करेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। उनके 10 वर्ष के स्वर्णिम कार्यकाल की बदौलत एक बार पुनः देश की जनता प्रधानमंत्री बनाने जा रही है।

इस दौरान जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, जमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट, निवर्तमान मेयर अनीता ममगाई, मंडल अध्यक्ष वीरभद्र सुरेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश सुमित पवार, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, जिला महामंत्री महिला मोर्चा अनीता प्रधान, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सतीश सिंह, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा वीरभद्र निर्मला उनियाल, माधवी गुप्ता, पुनीता भंडारी, निवर्तमान पार्षद विकास तेवतिया, शिवकुमार गौतम, वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र अग्रवाल, इंद्र कुमार गोदवानी, रिंकी राणा जिला मीडिया प्रभारी नीलम चमोली, पुष्पा धयानी, रोमा सहगल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top