Flash Story
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा

बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा

बीरोंखाल (पौड़ी गढ़वाल)। कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने मंगलवार को अपने क्षेत्र भ्रमण के तीसरे दिन बीरोंखाल ब्लॉक सभागार में श्रम विभाग की ओर से आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में हिस्सा लिया। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रमिक और स्थानीय लोग पहुंचे। इस दौरान श्रमिकों को पंजीकरण, नवीनीकरण और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड के विकास में श्रमिकों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। पहाड़ों में सड़क, भवन और अन्य निर्माण कार्य श्रमिकों की मेहनत के बिना संभव नहीं हैं। उन्होंने कहा कि श्रमिक प्रदेश और देश के विकास की आधारशिला हैं।

महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। ब्लॉक स्तर पर लगाए जा रहे श्रमिक शिविर इसी उद्देश्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं, जहां लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले प्रत्येक श्रमिक को पंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया की जानकारी सरल एवं स्थानीय भाषा में उपलब्ध कराई जाए। साथ ही पात्र श्रमिकों को किसी तरह की अनावश्यक परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

महाराज ने कहा कि उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत संचालित योजनाओं का लाभ सभी पात्र श्रमिकों को समयबद्ध तरीके से मिलना चाहिए। इनमें पुत्री विवाह अनुदान, बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति, चिकित्सा सहायता, मातृत्व लाभ, औजार सहायता और दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सहायता जैसी योजनाएं शामिल हैं।

उन्होंने श्रमिकों से अपील की कि वे पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने श्रम कार्ड का समय पर नवीनीकरण कराएं। साथ ही सरकार की ओर से संचालित योजनाओं और सुविधाओं के प्रति जागरूक रहें। महाराज ने कहा कि श्रमिकों की खुशहाली, सुरक्षा और सम्मान सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

इस अवसर पर महाराज ने लघु सिंचाई विभाग की जिला योजना के तहत चार लाख रुपये की लागत से बडियान स्थित मां भगवती मंदिर के स्थलीय विकास कार्य का शिलान्यास भी किया। इसके अलावा भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की।

कार्यक्रम में एसडीएम कृष्णा त्रिपाठी, बीडीओ सुदर्शन वडोला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुयश रावत, मंडल अध्यक्ष ओमपाल, समाज कल्याण बोर्ड के सदस्य प्रेम सिंह नेगी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, विधायक प्रतिनिधि दर्शन सिंह रिगोड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष यशपाल गोरला, बीकेटीसी सदस्य नीलमपुरी, जिला उपाध्यक्ष मैत्री प्रकाश, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष नागेंद्र, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष चनीलाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरिता, सूबेदार मनवर सिंह और संग्राम सिंह समेत कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top