Flash Story
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे संचालित 

जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे संचालित 

देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में मतदान प्रतिशत् बढाने हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड एवं जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। उक्त के क्रम में ओएनजीसी परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गत चुनाव में संबंधित परिसर के मतदाताओं का मतदान प्रतिशत कम रहने के कारण मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया  गया।

कार्यक्रम में नोडल अधिकारी स्वीप / मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने  मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में मतदान के महत्व पर विस्तृत चर्चा करते हुए उपस्थित समस्त ओएनजीसी अधिकारियों/कर्मचारियों से न केवल स्वयं अपितु अपने परिवार सहित आस पास के समस्त मतदताओं को जागरूक कर मतदान हेतु बूथ तक साथ ले जाने का आग्रह किया गया। नोडल अधिकारी स्वीप ने  सभी को मतदाता शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के वॉलिंटियर द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के माध्यम से मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर ओएनजीसी के अधिशासी निदेशक आनंद गुप्ता P&D द्वारा जिला निर्वाचन टीम का धन्यवाद देते हुए उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारी से मतदान की अपील की गई। अंत में सभी के द्वारा मतदाता जागरूकता संबंधी सेल्फी भी ली गई। कार्यक्रम में अधिशासी निदेशक श्रीमती आर एस नारायणी HCA ।, प्रोबेशनरी आईएएस सुश्री गौरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार, सहायक नोडल स्वीप, आशीष कठैत जिला प्रबंधक जल जीवन मिशन, कमल, ऋचा इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top