Flash Story
‘तकनीक नहीं, कानून का पालन जरूरी’, एसआईआर प्रक्रिया पर बॉम्बे हाईकोर्ट की चुनाव आयोग को फटकार
‘तकनीक नहीं, कानून का पालन जरूरी’, एसआईआर प्रक्रिया पर बॉम्बे हाईकोर्ट की चुनाव आयोग को फटकार
यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का ट्रेलर रिलीज, दिखा रहस्य, रोमांच और जबरदस्त एक्शन का तड़का
यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का ट्रेलर रिलीज, दिखा रहस्य, रोमांच और जबरदस्त एक्शन का तड़का
त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, फिर महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलिंडर
त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, फिर महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलिंडर
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सुबोध उनियाल की अपील, रक्तदान को बनाएं जनआंदोलन
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सुबोध उनियाल की अपील, रक्तदान को बनाएं जनआंदोलन
एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट-स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट-स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्तः एएनएम निलंबित, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए टास्क फोर्स के निर्देश
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्तः एएनएम निलंबित, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए टास्क फोर्स के निर्देश
बड़ी खबर :शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग एवं अनियमितताओं की शिकायतों पर डीएम का एक्शन
बड़ी खबर :शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग एवं अनियमितताओं की शिकायतों पर डीएम का एक्शन
काज़ी निज़ामुद्दीन बोले—मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर आवाज उठाएगी
काज़ी निज़ामुद्दीन बोले—मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर आवाज उठाएगी
फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि का विरासतन नामांतरण, कुमाऊं आयुक्त ने दिए जांच के आदेश
फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि का विरासतन नामांतरण, कुमाऊं आयुक्त ने दिए जांच के आदेश

यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का ट्रेलर रिलीज, दिखा रहस्य, रोमांच और जबरदस्त एक्शन का तड़का

यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का ट्रेलर रिलीज, दिखा रहस्य, रोमांच और जबरदस्त एक्शन का तड़का

अभिनेत्री यामी गौतम एक बार फिर बड़े पर्दे पर दर्शकों को एक अलग कहानी के साथ रोमांचित करने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘नई नवेली’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में रहस्य, रोमांच, कॉमेडी और एक्शन का अनोखा मेल देखने को मिल रहा है। फिल्म में यामी एक ऐसी बहू के किरदार में नजर आएंगी, जिसके असली रूप को लेकर पूरा परिवार उलझन में पड़ जाता है। ट्रेलर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।

कैसी है फिल्म की कहानी और ट्रेलर?

‘नई नवेली’ के ट्रेलर की शुरुआत एक शादी और नए परिवार में आई बहू से होती है। घर के सभी लोग उसे सामान्य बहू समझते हैं, लेकिन जल्द ही उसके व्यवहार को लेकर कई सवाल खड़े होने लगते हैं। परिवार का एक सदस्य दावा करता है कि उसकी भाभी कोई साधारण इंसान नहीं, बल्कि डायन है। हालांकि, शुरुआत में उसकी बात पर कोई विश्वास नहीं करता।

कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, बहू से जुड़े कई रहस्य सामने आने लगते हैं। ट्रेलर में पारिवारिक नोक-झोंक और हास्य के साथ डर और रोमांच का भी भरपूर तड़का देखने को मिलता है। वहीं, अंत में रावण का जिक्र और कुछ दमदार एक्शन दृश्य कहानी को और रहस्यमयी बना देते हैं। ट्रेलर से फिल्म की पूरी कहानी का खुलासा नहीं होता, जिससे दर्शकों के मन में कई सवाल बने रहते हैं।

मोहिनी के किरदार में नजर आएंगी यामी गौतम

फिल्म में यामी गौतम धर मोहिनी की भूमिका निभा रही हैं। मेरठ की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में एक आम भारतीय परिवार की कहानी दिखाई गई है, जिसकी जिंदगी नई बहू के आने के बाद पूरी तरह बदल जाती है।

फिल्म में पारिवारिक रिश्तों, हास्य और रहस्य के साथ फैंटेसी का भी अनूठा मिश्रण देखने को मिलेगा। ट्रेलर में यामी गौतम का अंदाज उनकी पिछली फिल्मों से काफी अलग नजर आ रहा है। कहानी का सबसे दिलचस्प पहलू यही है कि आखिर मोहिनी वास्तव में कौन है और उसके पीछे छिपा रहस्य क्या है।

कब रिलीज होगी ‘नई नवेली’?

‘नई नवेली’ का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है, जबकि फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म के निर्माता आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा हैं। इसके संगीत की जिम्मेदारी जी.वी. प्रकाश कुमार ने संभाली है।

यह फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए रहस्य, कॉमेडी और एक्शन के अनोखे मेल के चलते दर्शकों को इसकी रिलीज का इंतजार है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top