Flash Story
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी

लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण

लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण

नवंबर तक बास्केटबॉल, फुटबॉल और हॉकी मैदान तैयार करने के निर्देश, दिसंबर तक पूरे होंगे छात्रावास भवनों के निर्माण कार्य

लोहाघाट (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बालिकाओं को बेहतर खेल प्रशिक्षण और आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छमनियां, लोहाघाट में लगभग 257 करोड़ रुपये की लागत से बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने निर्माणाधीन कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर खेल मैदानों और छात्रावास भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण नवंबर माह तक पूरा करने को कहा। साथ ही फुटबॉल और हॉकी मैदानों के निर्माण कार्य भी नवंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि छात्राओं को जल्द बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

जिलाधिकारी ने छात्रावास भवनों के निर्माण की समीक्षा करते हुए आगामी प्रवेश सत्र को ध्यान में रखकर दिसंबर माह तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्राओं के प्रवेश के समय आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्माण कार्यों को तय समयसीमा के अनुसार पूरा किया जाना आवश्यक है।

बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज में खेल प्रशिक्षण के साथ आवासीय सुविधाएं मिलने से प्रदेश की प्रतिभावान बालिकाओं को लाभ मिलेगा। विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों की छात्राओं को एक ही परिसर में रहने और नियमित अभ्यास करने का अवसर मिल सकेगा। इससे उन्हें अपनी खेल प्रतिभा निखारने और विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारी करने में सहायता मिलेगी।

कॉलेज में खेल मैदानों और छात्रावासों का निर्माण पूरा होने के बाद बालिकाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए बेहतर वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। यह परियोजना प्रदेश में बालिका खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें उच्चस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top