Flash Story
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प
उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या

जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या

जनता का अपार जनसमर्थन देख भावुक हुईं मंत्री रेखा आर्या, कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- अपने कार्यकाल का हिसाब दे विपक्ष

सोमेश्वर में आयोजित रैली में हजारों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति ने दिया कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को समर्थन एवं आशीर्वाद

सोमेश्वर। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा और धन्यवाद रैली में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या ने शिरकत की। रैली में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और महिलाएं शामिल हुईं। समर्थकों की भारी भीड़ और लोगों के उत्साह को देखकर रेखा आर्या भावुक नजर आईं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए कहा कि लोगों का प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

जनसभा को संबोधित करते हुए रेखा आर्या ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी सोमेश्वर की जनता ने जिस तरह उनका साथ दिया और उन पर भरोसा जताया, वह उनके लिए अनमोल है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने उन्हें अपनी बेटी मानकर जो स्नेह दिया है, वह उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। जनता के इस विश्वास को बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है।

जनता की सेवा और विकास को बताया प्राथमिकता

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उन्होंने हमेशा क्षेत्र और प्रदेश के हितों को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम किया है। भविष्य में भी सोमेश्वर के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करती रहेंगी।

कांग्रेस पर किया तीखा हमला

रैली के दौरान रेखा आर्या ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष उनकी परिस्थितियों को लेकर अनर्गल सवाल उठा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने कार्यकाल का हिसाब जनता को देना चाहिए। उसे अपने शासनकाल में हुए घोटालों और विकास कार्यों को लेकर जनता के सामने जवाब रखना चाहिए।

उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस सत्ता में रहते हुए सोमेश्वर और प्रदेश के विकास के लिए क्या काम कर पाई। रेखा आर्या ने कहा कि जनता अब विपक्ष से उसके कार्यकाल का हिसाब मांग रही है। केवल राजनीतिक बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप के जरिए लोगों का विश्वास नहीं जीता जा सकता।

चुनौतियों के बावजूद जनसेवा जारी रखने का संकल्प

रेखा आर्या ने कहा कि विपक्ष के सवालों और आरोपों से उनकी जनसेवा की प्रतिबद्धता कमजोर नहीं होगी। उनके लिए राजनीति का उद्देश्य केवल पद हासिल करना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना और क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रास्ते में कितनी भी चुनौतियां आएं, वह पीछे हटने वाली नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि सोमेश्वर का सर्वांगीण विकास, क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान और जनहित से जुड़े कार्य उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। रैली में शामिल पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, महिलाओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन उन्हें नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, सोमेश्वर मंडल अध्यक्ष सुंदर राणा, गणेश जलाल, दीपक बोरा, हरीश परिहार, जिला मंत्री वंदना आर्या, पूर्व मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अंजलि जोशी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दिनेश वर्मा, विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राजू रावत और गणेश रोतेला सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top