Flash Story
विरासत के संरक्षण से लेकर यातायात सुधार तक, पौड़ी में दो महत्वपूर्ण पहलों का किया गया शुभारंभ
विरासत के संरक्षण से लेकर यातायात सुधार तक, पौड़ी में दो महत्वपूर्ण पहलों का किया गया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखण्डियों से अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने का किया आह्वान
मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखण्डियों से अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने का किया आह्वान
लगातार तनाव में रहना सेहत के लिए खतरनाक, दिमाग से लेकर दिल और पेट तक पर पड़ता है असर, जानें बचाव के तरीके
लगातार तनाव में रहना सेहत के लिए खतरनाक, दिमाग से लेकर दिल और पेट तक पर पड़ता है असर, जानें बचाव के तरीके
अपर पुलिस महानिदेशक ने प्रशिक्षु आरक्षियों को नशे के दुष्प्रभावों और रोकथाम के प्रति किया जागरूक
अपर पुलिस महानिदेशक ने प्रशिक्षु आरक्षियों को नशे के दुष्प्रभावों और रोकथाम के प्रति किया जागरूक
जिलाधिकारी ने ली शरदोत्सव 2026 की बैठक, तैयारियों को लेकर हितधारकों तथा विभागों के साथ बनायी रणनीति
जिलाधिकारी ने ली शरदोत्सव 2026 की बैठक, तैयारियों को लेकर हितधारकों तथा विभागों के साथ बनायी रणनीति
यूएई में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर के बाद कई वाहनों में लगी आग, 14 की मौत, 30 घायल
यूएई में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर के बाद कई वाहनों में लगी आग, 14 की मौत, 30 घायल
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू होने के आसार, 7 जिलों में बदलेगा मौसम, गिरेगा तापमान
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू होने के आसार, 7 जिलों में बदलेगा मौसम, गिरेगा तापमान
‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 8 दिन में पार किया 1000 करोड़ का आंकडा
‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 8 दिन में पार किया 1000 करोड़ का आंकडा
आईटी पार्क में जलभराव से मिलेगी राहत, 38 करोड़ से तैयार होगा ड्रेनेज सिस्टम
आईटी पार्क में जलभराव से मिलेगी राहत, 38 करोड़ से तैयार होगा ड्रेनेज सिस्टम

थलाइवर 171 के नए पोस्टर में जबरदस्त लुक में दिखे रजनीकांत, 22 अप्रैल को रिलीज होगा फिल्म का टाइटल

थलाइवर 171 के नए पोस्टर में जबरदस्त लुक में दिखे रजनीकांत, 22 अप्रैल को रिलीज होगा फिल्म का टाइटल

गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर जेलर सरीखी फिल्म देने वाले रजनीकांत की इस वर्ष विशेष भूमिका वाली फिल्म लाल सलाम को असफलता का मुंह देखना पड़ा। इस फिल्म का निर्देशन ऐश्वर्या रजनीकांत ने किया था, जो रजनीकांत की बेटी हैं। असफलता को पीछे छोड़ते हुए रजनीकांत ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है। उनकी इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज करने जा रहे हैं, जिनकी पिछली तीन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परचम लहराया था। उनकी पिछली प्रदर्शित फिल्म लियो थी, जिसने थलापति विजय नजर आए थे।

रजनीकांत की ‘जेलर’ ने देश के साथ पूरी दुनिया में धमाल मचा दिया और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। बहरहाल हम बात कर रहे हैं रजनीकांत की अगली फिल्म की। वे जल्द ही डायरेक्टर लोकेश कनगराज के साथ नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। मेकर्स ने थलाइवर 171 मूवी का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया है। इसमें रजनीकांत का धांसू लुक नजर आ रहा है। फिल्म का टाइटल फिलहाल सामने नहीं आया है।

‘लियो’ और ‘विक्रम’ जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले लोकेश का रजनीकांत के साथ यह पहला प्रोजेक्ट है। लोकेश ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म के बारे में अपडेट दिया। फिल्म का टाइटल 22 अप्रैल को रिवील किया जाएगा। पोस्टर में रजनीकांत सोने की घड़ी से बनी हुई हथकड़ी पहने दिख रहे हैं।

उन्होंने गोल्डन फ्रेम वाला सनग्लास भी कैरी किया हुआ है। पोस्टर के बैकग्राउंड मैकेनिकल है, जिसमें घड़ी की मैकेनिज्म देखने को मिलती है। फिल्म प्री-प्रोडक्शन फेज पर है, जो इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है। प्रोडक्शन सन पिक्चर्स कर रहा है, जिन्होंने पिछले साल सितंबर में इसका ऐलान किया था। फिल्म में शिवकार्तिकेयन का भी खास रोल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top