Flash Story
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल सहसपुर में दी गई शहीद स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह को श्रद्धांजलि
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल सहसपुर में दी गई शहीद स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह को श्रद्धांजलि
50 बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर
50 बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर
SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की राय, ASDD श्रेणी में 76 हजार से ज्यादा मतदाता चिन्हित
SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की राय, ASDD श्रेणी में 76 हजार से ज्यादा मतदाता चिन्हित
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति
टीबी मुक्त भारत अभियान में धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव सख्त, कई जिलों के सीएमओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश
टीबी मुक्त भारत अभियान में धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव सख्त, कई जिलों के सीएमओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग: रेखा आर्या
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग: रेखा आर्या
धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर
धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर

आईपीएल 2024- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज 

आईपीएल 2024- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज 

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने 

नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 30वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से है। यह मैच बेंगलुरु के होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। पैट कमिंस की अगुआई में हैदराबाद की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। वहीं, बेंगलुरु की टीम सबसे नीचे 10वें स्थान पर है। आरसीबी की टीम आज जीत हासिल कर अंक तालिका में अपनी स्थिति को बेहतर करने की कोशिश करेगी। वहीं, हैदराबाद की नजर शीर्ष-तीन में पहुंचने की होगी।

दोनों टीमों के बीच आंकड़ों की बात करें तो अब तक बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से बेंगलुरु ने 10 और हैदराबाद ने 12 मैच जीते हैं। दोनों के बीच चिन्नास्वामी में आठ मैच खेले गए हैं। इसमें से बेंगलुरु ने पांच और हैदराबाद ने दो मैच जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मुकाबले में से बेंगलुरु ने तीन और हैदराबाद ने दो मैच जीते हैं। बेंगलुरु ने पिछले दो मैच में हैदराबाद को हराया है और डुप्लेसिस की टीम इस सीजन लगातार तीसरी जीत हासिल करने उतरेगी।

हैदराबाद ने अब तक पांच में से तीन मैच जीते हैं और उसके छह अंक हैं। वहीं, बेंगलुरु ने छह में से पांच मैच गंवाए हैं और सिर्फ एक में जीत मिली है। आरसीबी के दो अंक हैं। टीम न्यूज की बात करें तो आरसीबी के ग्लेन मैक्सवेल को पिछले मैच में फील्डिंग करते हुए अंगुली में चोट लगी थी। हालांकि, चोट गंभीर नहीं है, लेकिन उनकी फॉर्म भी चिंता का विषय है। ऐसे में मैक्सवेल की जगह कैमरन ग्रीन को खेलने का मौका मिल सकता है। वहीं, हैदराबाद के लिए अच्छी खबर यह है कि मयंक अग्रवाल फिट हो चुके हैं और टीम के साथ प्रैक्टिस भी की। ऐसे में वह जरूरत पड़ने पर इम्पैक्ट सब के तौर पर बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच लीग का 30वां मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top