Flash Story
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार

फिल्म ‘कांगुवा’ का दमदार पोस्टर जारी, सूर्या के दोहरे किरदार की झलक देखकर फैंस हुए उत्साहित

फिल्म ‘कांगुवा’ का दमदार पोस्टर जारी, सूर्या के दोहरे किरदार की झलक देखकर फैंस हुए उत्साहित

तमिल सुपरस्टार सूर्या के फैंस उनकी फिल्म कंगुवा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब  फैंस की बेताबी को देखते हुए फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है। सूर्या ने भी इसे अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया है। इसे देखने के बाद फैंस काफी ज्यादा खुश हैं।

हालांकि, पोस्टर में सिरुथाई शिवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है, जिससे प्रशंसकों को थोड़ी निराशा भी हुई है। जारी किए गए पोस्टर में अभिनेता डबल रोल में नजर आ रहे हैं। उनका एक किरदार 500 साल पुराना तो वहीं दूसरा किरदार मौजूदा समय का नजर आ रहा है। कांगुवा के नए पोस्टर में सूर्या के दोहरे किरदारों का आमना-सामना होता दिख रहा है और उनके पास अपने-अपने समय का एक हथियार भी हैं।

कांगुवा एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जो वर्तमान को 500 साल पहले हुई घटना से जोड़ती नजर आएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक  कांगुवा को 300 करोड़ से अधिक की लागत से बनाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के वीएफएक्स के काम में अभी समय लगेगा, जिसकी वजह से इसकी रिलीज डेट की घोषणा नहीं की जा रही है।

साथ ही, यह भी बताया जा रहा है कि फिल्म का कुछ पैचवर्क भी शूट किया जाना बाकी है और फिल्म का सीक्वल बनने की तैयारी है। इस फिल्म में बॉबी देओल नकारात्मक किरदार में नजर आएंगे। वहीं, दिशा पटानी इसमें मुख्य अभिनेत्री के रूप में दिखेंगी। मेकर्स ने कांगुवा को 10 भारतीय भाषाओं में रिलीज की योजना बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top