Flash Story
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी
बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी
एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की फेक वीडियो की जांच का आदेश, होगी कड़ी कार्यवाही

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की फेक वीडियो  की जांच का आदेश, होगी कड़ी कार्यवाही

देहरादून। सोशल मीडिया पर वायरल हुई गृहमंत्री अमित शाह के वीडियो को लेकर एसएसपी देहरादून ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के आदेश दिए है। एसएसपी ने साइबर सेल और सोशल मीडिया मॉनिटर सेल को अलर्ट करते हुए वायरल वीडियो की जांच करने का आदेश दिया है साथ ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का भी आदेश दिया है।

दरअसल लोकसभा चुनाव से पहले समाज को भड़काने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर केंद्रीय गृह मंत्री की एक वीडियो वायरल की जा रही है जिसका उद्देश्य मात्र समाज में असमंजस पैदा करना है।

बताया जा रहा है कि शाह की वायरल वीडियो Urban pahadi नाम के सोशल मीडिया हैंडल से वायरल की जा रही है। जिस पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून ने जनपद के सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल और साइबर सेल की टीम को अलर्ट किया है और उस सोशल मीडिया अकाउंट होल्डर की जांच कर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए है।

इतना ही नही यह वीडियो देहरादून के अलावा देश के कई हिस्सों में प्रसारित हो रही है। कोतवाली नगर पर दी गई तहरीर के आधार पर इस सोशल मीडिया अकाउंट (Urban pahadi) संचालक के खिलाफ अपराध संख्या 221/24 धारा 66 सी/ 66 डी आईटी एक्ट तथा 153 ए/ 171 एफ/469/ 505/ 505(2) भादवी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रभारी साइबर सेल देहरादून निरीक्षक मनोज मैनवाल ने बताया कि दोषी पाए गए लोगों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top