Flash Story
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा

आईपीएल 2024 के 59वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस होगी आमने- सामने 

आईपीएल 2024 के 59वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस होगी आमने- सामने 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेगी दोनों टीमे 

अहमदाबाद। आईपीएल 2024 के 59वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ है। गुजरात की टीम को अपने आखिरी मैच में आरसीबी से हार झेलनी पड़ी थी। गुजरात की टीम मौजूदा समय में अंक तालिका पर आखिरी पायदान पर मौजूद है। दूसरी तरफ सीएसके की टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। सीएसके ने अपना आखिरी मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ जीता था। अब दोनों ही टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक-दूसरे से भिड़ेगी। आइए जानते हैं अहमदाबाद की पिच बॉलर्स या बैटर्स किसके हक में होगी?

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के मुफीद मानी जाती है। गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से कनेक्ट करती है और बैटर्स को शॉट लगाने काफी आसान रहता है। हालांकि, बाउंड्री बड़ी होने की वजह से इस मैदान पर स्पिनर्स विकेट निकालने में सफल रहते हैं। साथ ही स्पिनर्स को पिच से थोड़ी बहुत मदद भी मिलती है।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम ने आईपीएल के कुल 32 मैचों की मेजबानी की है, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली 14 टीमों ने जीत हासिल की, जबकि बाद में बैटिंग करने वाली 18 टीम ने जीत दर्ज की। पहली पारी का औसत 171 का रहा।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साल 2023 में सबसे उच्चतम स्कोर गुजरात बनाम मुंबई के मैच में बना था। उस वक्त 233/3 का स्कोर बना। वहीं, मौजूदा सीजन में सबसे कम टोटल 89/10 रहा, जो गुजरात बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच में बना।

इन स्टैट्स से यह पता चला है कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर बैटर्स को खूब फायदा होता है, जबकि पहली पारी का औसत 192 रन रहा। मौजूदा आईपीएल सीजन में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुल 5 मैच खेले गए, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने एक मैच जीता, जबकि बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने 4 मैच जीते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top