Flash Story
देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को
देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन
पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित
पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित
पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित
पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित
सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण
सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण
सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग
सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग
राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला
राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट
जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री

क्रिमिनल जस्टिस 4 का टीजर आउट, कोर्ट रूम में माधव मिश्रा बन पेचीदा केस सॉल्व करते नजर आएंगे पंकज त्रिपाठी

क्रिमिनल जस्टिस 4 का टीजर आउट, कोर्ट रूम में माधव मिश्रा बन पेचीदा केस सॉल्व करते नजर आएंगे पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी की मोस्ट पॉपुलर वेबसीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस’ के 3 सीजन को काफी पसंद किया गया था. सीरीज के तीनों सीजम में पंकज त्रिपाठी ने वकील माधव मिश्रा के किरदार में खूब दिल जीता था। वहीं फैंस इस सीरीज के चौथे सीजन का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट को और ज्यादा बढ़ाते हुए मेकर्स ने ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ का टीजर जारी कर दिया है साथ ही इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है।

ओटीटी दिग्गज डिज़्नी+हॉटस्टार ने  क्राइम ड्रामा सीरीज़ क्रिमिनल जस्टिस के चौथे चैप्टर की अनाउंसमेंट की है। नई इंस्टॉलमेंट में अभिनेता पंकज त्रिपाठी एक बार फिर अपना आइकॉनिक माधव मिश्रा के किरदार में नजर आएंगें. प्लेटफॉर्म द्वारा जारी की गई सीरीज की पहली झलक में पंकज त्रिपाठी काला कोट पहने कोर्ट में नजर आते हैं. इसी दौरान पंकज कहते हैं अरे क्या.. शांत कोर्ट जारी है. जाइये.. इसके बाद पंकज कहते हैं जरा रुकिए हम जल्द आ रहे हैं वहां देखिए इत्मीनान से अब जाइये।

इस टीजर को जारी करते हुए डिज़्नी+हॉटस्टार ने कैप्शन में लिखा है,  कोर्ट जारी है, और नए सीजऩ की तैयारी भी, आ रहे हैं माधव मिश्रा, हॉटस्टार स्पेशल क्रिमिनल जस्टिस के नए सीजऩ के साथ! क्रिमिनल जस्टिस का पहला सीजन 2018 में आया था इसे 2008 में इसी नाम की ब्रिटिश टेलीविजन सीरीज से एडेप्ट किया गया था. इसके बाद दूसरा सीजऩ साल 2020 में आया था. इस सीजन का टाइटल क्रिमिनल जस्टिस: बिहाइंड क्लोज़्ड डोर्स था. ये भी काफी हिट सीजन रहा था।

इसके बाद तीसरा सीरीज का तीसरा चैप्टर क्रिमिनल जस्टिस: अधूरा सच साल 2022 में रहा था. हर बार की तरह तीसरे सीजन ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी. अब फैंस चौथे सीजन की रिलीज बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पंकज त्रिपाठी स्टारर क्रिमिनल जस्टिस का सीजन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी. मेकर्स ने इसके रिलीज डेट को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी है. अनाउंसमेंट वीडियो में मेकर्स ने बताया है कि माधव मिश्रा जल्द ही वापसी करने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top